फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   intanon bags women's singles title at india open

थाईलैंड की रत्नाचोक को रास आई भारत की धरती

Sun, 28 Apr 2013 09:16 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sun, 28 Apr 2013 09:16 PM IST
विज्ञापन
intanon bags women's singles title at india open

बैडमिंटन जगत की नई सनसनी थाईलैंड की रत्नाचोक इंतेनॉन को भारतीय धरती रास आ गई है। सीरी फोर्ट ऑडीटोरियम में रविवार को उन्होंने न सिर्फ अपना पहला सुपर सीरीज खिताब जीता बल्कि भारत में उनकी यह लगातार दूसरी खिताबी जीत है।

विज्ञापन


रत्नाचोक ने अपने से ऊंची वरीयता वाली जर्मनी की जूलियन शेंक को सीधे गेमों में परास्त किया। वहीं वर्ल्ड नंबर वन मलेशिया के ली चांग वेई ने कड़े संघर्ष के बाद एक बार फिर इंडिया ओपन सुपर सीरीज पर अपनी बादशाहत कायम कर ली है। उन्होंने तीन गेमों के संघर्ष में जापान के छठी सीड केनिची टागो को पराजित किया।
विज्ञापन


पिछली बार फाइनल में हार का दंश झेलने वाले ली चांग को आज भी खिताब के लिए जमकर संघर्ष करना पड़ा। एक घंटे से ऊपर चले मुकाबले में ली ने 21-15, 18-21, 21-17 से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेटरन शेंक 18 साल की रत्नाचोक से रैंकिंग में जरूर ऊपर हैं। लेकिन इस फाइनल का दावेदार रत्नाचोक को ही माना जा रहा था। लेकिन इसके विपरीत शेंक ने अच्छी शुरूआत की।

रत्नाचोक की बेजा गलतियों के चलते उन्होंने 11-7 की बढ़त बना ली। लेकिन यहां से रत्नाचोक ने ऐसी तेजी पकड़ी की लगातार आठ अंक झटक स्कोर 15-11 कर लिया। कुछ ही मिनटों में रत्नाचोक 20-13 से गेम प्वाइंट पर थीं लेकिन शेंक ने जबरदस्त संघर्ष क्षमता का परिचय देते हुए मुकाबला 20-20 की बराबरी पर ला दिया। लेकिन गेम जीतना उनकी किस्मत में नहीं था।

रत्नाचोक ने 22-20 से यह गेम जीता। दूसरे गेम में भी मुकाबला बराबरी का चल रहा था। 9-9 के स्कोर पर मैच लंबा जाता दिखाई दे रहा था। लेकिन रत्नाचोक ने अपनी स्पीड और दमदार स्मैश के दम पर बेहद आसानी से यह 21-14 से जीतकर 45 मिनट के अंदर खिताब अपनी झोली में डाल लिया।


इससे पहले मिक्स डबल्स के फाइनल में टॉप सीड इंडोनेशियाई जोड़ी तान्तोवी अहमद व लिलियाना नात्सिर ने कोरियाई जोड़ी सुंग ह्यून को व हा ना किम को 21-16, 21-13 से हराया। महिलाओं का डबल्स खिताब चौथी सीड जापानी जोड़ी मियूकी मेएडा व साताको सुएत्सुना उलटफेर करते हुए डेनमार्क की दूसरी सीड जोड़ी क्रिस्टीन पेडरसेन व कैमिला रायटर को 12-21, 23-21, 21-18 से हराकर जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed