फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indonesia Open Srikanth defeated Lakshya Sen pv Sindhu lost 19th time in her career against Tai Tzu ying

Indonesia Open: श्रीकांत के आगे नहीं टिके लक्ष्य सेन, ताइ जू यिंग के खिलाफ करियर में 19वीं बार हारीं सिंधु

Thu, 15 Jun 2023 10:14 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 15 Jun 2023 10:14 PM IST
सार

पुरुष एकल के अंतिम-16 मुकाबले में लक्ष्य ने श्रीकांत को कड़ी टक्कर दी लेकिन विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर रह चुके अनुभवी खिलाड़ी श्रीकांत ने 45 मिनट तक चले मैच को 21-17 22-20 से अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों के तीन मैचों में श्रीकांत की यह तीसरी जीत है।

विज्ञापन
Indonesia Open Srikanth defeated Lakshya Sen pv Sindhu lost 19th time in her career against Tai Tzu ying
किदांबी श्रीकांत और पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

किदांबी श्रीकांत और एच एस प्रणय ने सीधे गेमों में जीत के साथ इंडोनेशिया ओपन विश्व टूर सुपर 1000 बैडमिंटन स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु का अभियान हार के साथ खत्म हुआ। पुरुष एकल के अंतिम-16 मुकाबले में लक्ष्य ने श्रीकांत को कड़ी टक्कर दी लेकिन विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर रह चुके अनुभवी खिलाड़ी श्रीकांत ने 45 मिनट तक चले मैच को 21-17 22-20 से अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों के तीन मैचों में श्रीकांत की यह तीसरी जीत है। सातवीं वरीयता के प्रणय ने हांगकांग के एगंस ना का लोंग को 43 मिनट में 21-18, 21-16 से हराया।
विज्ञापन


श्रीकांत और लक्ष्य के बीच कड़ी टक्कर हुई। लक्ष्य ने शुरुआत में 4-0 की बढ़त बना ली थी। उसके बाद श्रीकांत ने वापसी की और दोनों के बीच अच्छा संघर्ष देखने को मिला। उसके बाद 30 साल के श्रीकांत ने 21 साल के अपने युवा प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ लगातार चार अंक लेकर पहला गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में भी कड़ी टक्कर हुई लेकिन लगातार छह अंक लेकर श्रीकांत ने 20-14 की बढ़त बना ली। उसके बाद 2021 विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता लक्ष्य ने स्कोर 20-20 कर दिया। 
विज्ञापन


ली शी फेंग से होगा श्रीकांत का मुकाबला
श्रीकांत ने संयम बनाए रखा और लगातार दो अंक लेकर मैच अपने कब्जे में कर लिया। श्रीकांत की अगली टक्कर चीन के ली शी फेंग से होगी, जिन्होंने सिंगापुर के लोह कीन को 21-19, 21-14 से पराजित किया। प्रणय का अगला मुकाबला तीसरी वरीयता के जापान के कोदई नरोका से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताइ के खिलाफ सिंधु की 24 मुकाबलों में 19वीं हार
दुनिया की 14वें नंबर की महिला एकल खिलाड़ी सिंधु दूसरे दौर के मैच में चीनी ताइपे की दुनिया की तीसरी रैंकिंग की खिलाड़ी ताइ जू यिंग से 18-21 16-21 से हार गई। सिंधु पिछले दो टूर्नामेंटों में शुरुआती दौर में बाहर हो गई थीं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ताइ जू के खिलाफ सिंधु को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। दोनों खिलाड़ियों के बीच खेले गए 24 मुकाबलों में चीनी ताइपे की खिलाड़ी ने 19 मैच अपने नाम किए हैं। सिंधु की हार के साथ ही महिला एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed