फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian Wushu players Nyeman Wangsu, Onilu Tega, Mepung Lamgu, disappointed after Chinese visa denial

Asian Games 2023: चीन की मनमानी से परेशान अरुणाचल के वुशू खिलाड़ी, एशियाई खेलों में शामिल नहीं होने से निराश

Tue, 26 Sep 2023 01:13 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 26 Sep 2023 01:13 PM IST
सार

चीन ने अनुणाचल के खिलाड़ियों को नत्थी वीजा जारी किया था, जिसे भारत की तरफ से स्वीकार नहीं किया गया। इसी वजह से अरुणाचल प्रदेश के तीन खिलाड़ी एशियाई खेलों में भाग लेने से वंचित रह गए।
 

विज्ञापन
Indian Wushu players Nyeman Wangsu, Onilu Tega, Mepung Lamgu, disappointed after Chinese visa denial
न्येमान वांग्सू, ओनिलु तेगा और मेपुंग लाम्गु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियाई खेल 2023 में भारत के तीन वुशू खिलाड़ी भाग नहीं ले पाए हैं। 19वें एशियाई खेलों में अरुणाचल प्रदेश के न्येमान वांग्सू, ओनिलु तेगा और मेपुंग लाम्गु को भाग लेने का मौका नहीं मिला है। चीन की तरफ से इन खिलाड़ियों को नत्थी वीजा जारी किया गया था, जिसे भारत सरकार ने स्वीकार नहीं किया। इस वजह से ये तीनों खिलाड़ी एशियाई खेलों में भाग नहीं ले पाए।
विज्ञापन


ये तीनों खिलाड़ी निराशा के बावजूद भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं और चाहते हैं कि भारत सरकार इस मुद्दे को हल करे। मंगलवार को ये तीनों खिलाड़ी अपने घर वापस लौटे। युवा वुशु खिलाड़ियों का नाहरलागुन रेलवे स्टेशन पर शुभचिंतकों, वुशु संघ और परिवार के सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान ओनिलु तेगा ने कहा "हम भविष्य में कड़ी मेहनत करेंगे और आने वाले खेलों पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे। हम चाहते हैं कि चीन इसे जल्द ही हल करे। आने वाले सभी बड़े वुशु खेल चीन में होंगे इसलिए हम चाहते हैं कि इसे जल्द से जल्द हल किया जाए। मैं अपील करता हूं भारत सरकार इसे जल्द ही हल करे।" 
विज्ञापन


अरुणाचल प्रदेश के दो वुशू खिलाड़ी, ओनिलु और मेपुंग, जिन्हें हांग्जो एशियाई खेल 2023 आयोजन समिति द्वारा भाग लेने की मंजूरी दी गई थी, लेकिन वे अपने मान्यता कार्ड डाउनलोड करने में असमर्थ थे - जो चीन में प्रवेश के लिए वीजा के रूप में कार्य करते हैं। मेपुंग ने कहा कि वे अपने संबंधित मैचों में भाग लेने के लिए तैयार थे, लेकिन कुछ समस्याओं के कारण अरुणाचल के तीन खिलाड़ी "निराश" रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन द्वारा वुशू खिलाड़ियों को वीजा देने से इनकार के जवाब में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी शुक्रवार को एशियाई खेलों के लिए अपनी चीन यात्रा रद्द कर दी। मेपुंग ने कहा " मैं निराश हूं। जो होना है वह होगा और हम इसे मजबूर नहीं कर सकते। हम सरकार से अपील करना चाहते हैं। सरकार ने बहुत कोशिश की। यहां तक कि केंद्रीय मंत्री ने हमारे लिए अपनी यात्रा रद्द कर दी। हम भविष्य के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।'' 

तीसरी एथलीट नेमन, जो अपनी मान्यता डाउनलोड करने में कामयाब रही, उनको सूचित किया गया कि उन्हें हांगकांग से आगे यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एथलीटों को मार्शल आर्ट खेल की व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भाग लेना था। नीमन ने कहा कि इस महत्वपूर्ण विवाद ने पूरे देश को निराश कर दिया है, हालांकि वे इससे आगे बढ़ेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। खिलाड़ियों ने केंद्र सरकार से भारत-चीन मुद्दे को जल्द से जल्द हल करने का आग्रह किया ताकि अन्य खिलाड़ियों को इस तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।


नीमन ने कहा ''हमारे अलावा पूरा भारत निराश है क्योंकि हमें खेलने का मौका नहीं मिला। वुशू इवेंट भी शुरू हो गया, हमें इससे बहुत दुख हुआ। हम भविष्य में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे,'। एथलीट हालांकि मौजूदा एशियाई खेलों में वुशु इवेंट में भारत के मजबूत प्रदर्शन से हौसला बढ़ा सकते हैं। मणिपुर की रोशिबिना नाओरेम देवी ने महिलाओं के 60 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर देश के लिए कम से कम कांस्य पदक पक्का किया। सूर्य भानु ने पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग के 1/8 फाइनल में उज्बेकिस्तान के खायदारोव पर 2-1 से जीत दर्ज कर अगले दौर के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed