{"_id":"c3115d519fb1f00b45ab65660a7d6b75","slug":"indian-women-wins-another-match-mens-team-lost","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की महिला टीम ने रखी उम्मीदें, पुरुष टीम फिर हारी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
भारत की महिला टीम ने रखी उम्मीदें, पुरुष टीम फिर हारी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 20 May 2014 03:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार खिलाड़ियों साइना नेहवाल और पीवी सिंधू की अगुआई में भारतीय महिलाओं ने दिल्ली में चल रहे ली निंग बीडब्यूएफ थामस एवं उबेर कप फाइनल्स में सोमवार को दूसरी जीत के साथ क्वार्टर फाइनल का दावा मजबूत कर लिया।
विज्ञापन
लेकिन भारत की पुरुष टीम दूसरी हार झेलकर अंतिम आठ की होड़ से लगभग बाहर हो गई।
भारतीय महिलाओं ने ग्रुप-वाई में रविवार को कनाडा को 5-0 से हराया था और उन्होंने हांगकांग के खिलाफ 3-0 की अपराजेय बढ़त बना ली।
दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी साइना नेहवाल ने पहले सिंगल्स में पुई यिन यिप को 21-9, 21-10 से हराकर भारत को 1-0 से आगे किया।
इसके बाद डबल्स मुकाबले में अश्विनी पोनप्पा और ज्वाला गुट्टा ने होई वाह चाऊ को 21-17, 21-13 से शिकस्त दी जबकि दूसरे सिंगल्स में सिंधू ने यिंग मेई चियूंग को 21-8, 21-10 से हराया।
विज्ञापन
लेकिन पुरुषों की टीम इतनी भाग्यशाली नहीं रही और उसे ग्रुप ‘सी’ में कोरिया के 2-3 से करीबी हार का सामना करना पड़ा।
भारत के लिए कप्तान परुपल्ली कश्यप और आरएमवी गुरसाईदत्त ने अपने-अपने मुकाबले जीते, लेकिन के श्रीकांत और दोनों डबल्स जोड़ियों को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
पहले अक्षय देवालकर और प्रणव चोपड़ा की जोड़ी डबल्स मुकाबले में सा रांग किम और की जुंग किम से 29 मिनट में 16-21, 16-21 से हार गई।