{"_id":"67d63cbe3ff5e9dda7038ba9","slug":"indian-team-announced-for-asian-wrestling-championship-deepak-puniya-and-antim-panghal-included-in-team-2025-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asian Championship: एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम घोषित, दीपक-अंतिम 30 सदस्यीय टीम में शामिल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Asian Championship: एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम घोषित, दीपक-अंतिम 30 सदस्यीय टीम में शामिल
Sun, 16 Mar 2025 08:22 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 16 Mar 2025 08:22 AM IST
सार
चयन ट्रायल की देखरेख डब्ल्यूएफआई की चयन समिति ने की जिसमें अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष जय प्रकाश, कोषाध्यक्ष एसपी देशवाल और ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त शामिल थे।
विज्ञापन
दीपक पूनिया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) का निलंबन हटने के बाद दिल्ली के आईजी खेल परिसर में सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल कराए जाने के बाद भारतीय टीम घोषित कर दी गई है। 25 से 30 मार्च तक जॉर्डन के अम्मान में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए 30 सदस्यीय टीम में विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता दीपक पूनिया और अंतिम पंघाल को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
पंघाल-रीतिका ने जीते ट्रायल
चयन ट्रायल के दौरान पुरुष फ्रीस्टाइल और ग्रीको-रोमन के साथ-साथ महिला वर्ग में 10-10 पहलवानों का चयन किया गया। 2019 विश्व चैंपियनशिप में रजत और 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाले पूनिया हालांकि अब 86 किग्रा से 92 किग्रा में आ गए हैं, जबकि विशाल कालीरमन भी 65 किग्रा से 70 किग्रा में खेलने लगे हैं। पंघाल (53 किग्रा) और रीतिका (86 किग्रा) ने उम्मीद के मुताबिक अपने ट्रायल जीते।

चोट के कारण सहरावत नहीं लेंगे हिस्सा
चयन ट्रायल की देखरेख डब्ल्यूएफआई की चयन समिति ने की जिसमें अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष जय प्रकाश, कोषाध्यक्ष एसपी देशवाल और ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त शामिल थे। डब्ल्यूएफआई ने कहा कि उसने देश भर के शीर्ष पहलवानों को ट्रायल में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया ताकि प्रतिस्पर्धी और पारदर्शी चयन प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके। डब्ल्यूएफआई ने कहा, हालांकि पेरिस ओलंपिक पदक विजेता अमन सहरावत सहित कुछ शीर्ष पहलवान चोटों के कारण भाग नहीं ले पाए।

एशियाई चैंपियनशिप के लिए चुने हुए पहलवान:
पुरुष फ्रीस्टाइल: चिराग (57 किग्रा), उदित (61 किग्रा), सुजीत (65 किग्रा), विशाल कालीरमन (70 किग्रा), जयदीप (74 किग्रा), चंद्रमोहन (79 किग्रा), मुकुल दहिया (86 किग्रा), दीपक पूनिया (92 किग्रा), जॉइंटी कुमार (97 किग्रा) और दिनेश (125 किग्रा)।
पुरुष ग्रीको-रोमन: नितिन (55 किग्रा), सुमित (60 किग्रा), उमेश (63 किग्रा), नीरज (67 किग्रा), कुलदीप मलिक (72 किग्रा), सागर (77 किग्रा), राहुल (82 किग्रा), सुनील कुमार (87 किग्रा), नितेश (97 किग्रा) और प्रेम (130 किग्रा)।
महिला कुश्ती: अंकुश (50 किग्रा), अंतिम (53 किग्रा), नीशू (55 किग्रा), नेहा शर्मा (57 किग्रा), मुस्कान (59 किग्रा), मनीषा (62 किग्रा), मोनिका (65 किग्रा), मानसी लाठर (68 किग्रा), ज्योति बेरवाल (72 किग्रा) और रीतिका (76 किग्रा)।