फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian shooter Manu Bhaker is likely to receive replacements for her deteriorating Paris Olympics bronze medal

Paris Olympics: छह महीने में ही खराब हुए पेरिस ओलंपिक के पदक, मनु भाकर के पदक बदले जाने की उम्मीद; जानें मामला

Wed, 15 Jan 2025 08:45 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 15 Jan 2025 08:45 AM IST
सार

हाल के दिनों में दुनिया भर के कई एथलीटों ने सोशल मीडिया पर खराब हुए पदकों की तस्वीरें पोस्ट की थी। यह पता चला है कि मनु के पदकों का रंग उतर गया है और वे खराब स्थिति में हैं।

विज्ञापन
Indian shooter Manu Bhaker is likely to receive replacements for her deteriorating Paris Olympics bronze medal
मनु भाकर - फोटो : PTI

विस्तार

भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर के पेरिस ओलंपिक में जीते कांस्य पदक महज छह महीने में ही खराब पड़ने लगे और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता को उम्मीद है कि उनके ये पदक बदले जाएंगे। मनु उन खिलाड़ियों के बड़े समूह में से हैं जिन्होंने शिकायत की है कि उनके पदक खराब हो चुके हैं। मालूम हो कि पिछले साल जुलाई-अगस्त में पेरिस ओलंपिक का आयोजन हुआ था जिसमें मनु ने अलग-अलग वर्ग में दो कांस्य अपने नाम किए थे। 
विज्ञापन

कई एथलीटों ने की है शिकायत 
हाल के दिनों में दुनिया भर के कई एथलीटों ने सोशल मीडिया पर खराब हुए पदकों की तस्वीरें पोस्ट की थी। यह पता चला है कि मनु के पदकों का रंग उतर गया है और वे खराब स्थिति में हैं। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने कहा कि क्षतिग्रस्त पदकों को मोनैई डे पेरिस (फ्रांस का राष्ट्रीय टकसाल) द्वारा व्यवस्थित रूप से बदला जाएगा। खिलाड़ियों को मिलने वाला नया पदक पुराने के समान ही होगा। प्रत्येक ओलंपिक पदक के केंद्र में लगे लोहे के टुकड़ों का वजन 18 ग्राम (लगभग दो-तिहाई औंस) होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोनैई डे पेरिस फ्रांस के लिए सिक्के और अन्य मुद्रा तैयार करती है। पेरिस ओलंपिक की आयोजन समिति सभी क्षतिग्रस्त पदक बदलने के लिए मोनैई डे पेरिस के साथ मिलकर काम कर रही है। पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक 2024 में दिए गए पदकों में प्रतिष्ठित एफिल टॉवर के टुकड़े शामिल थे। पेरिस 2024 के लिए 5084 स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक महंगे आभूषण और घड़ी बनाने वाली कंपनी चौमेट द्वारा डिजाइन किए गए थे और मोनाई डे पेरिस ने इनका निर्माण किया था।
विज्ञापन

मनु ने पेरिस ओलंपिक में किया था प्रभावित 
मनु एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली आजाद भारत की पहली खिलाड़ी हैं। उन्होंने व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इन खेलों में भारत के पदक का खाता खोला था। वह ओलंपिक पदक जीतने वाली देश की पहली महिला निशानेबाज बनीं थी। इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने इसके बाद सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में कांस्य पदक जीता था।

Indian shooter Manu Bhaker is likely to receive replacements for her deteriorating Paris Olympics bronze medal
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला
खेल रत्न से होंगी सम्मानित
मनु को पेरिस ओलंपिक में उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर खेल पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला किया गया था। मनु उन चार खिलाड़ियों में शामिल हैं जिसे खेल के सर्वोच्च व्यक्तिगत पुरस्कार खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 का एलान हाल ही में किया गया था। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में विजेताओं को सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed