फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian javelin throw star Neeraj Chopra says his main goal this season is World Championship in Tokyo

Neeraj Chopra: विश्व चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने पर है नीरज चोपड़ा की नजरें, 90 मीटर थ्रो पर भी रखी राय

Mon, 23 Jun 2025 06:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 23 Jun 2025 06:56 PM IST
सार

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज ने कहा कि चेक गणराज्य के महान खिलाड़ी जान जेलेजनी का कोच के रूप में साथ और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर उन्हें अच्छे परिणाम हासिल करने का पूरा भरोसा है।

विज्ञापन
Indian javelin throw star Neeraj Chopra says his main goal this season is World Championship in Tokyo
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा का कहना है कि उनकी नजरें टोक्यो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने पर टिकी हुई हैं। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप इस साल 13 से 21 सितंबर के बीच जापान की राजधानी में आयोजित की जाएगी। नीरज मंगलवार को गोल्डन स्पाइक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे और उससे पहले वह काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

नीरज ने पिछले हफ्ते पेरिस डायमंड लीग में 88.16 मीटर के थ्रो के साथ जूलियन वेबर को हराकर जीत हासिल की थी। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज ने कहा कि चेक गणराज्य के महान खिलाड़ी जान जेलेजनी का कोच के रूप में साथ और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर उन्हें अच्छे परिणाम हासिल करने का पूरा भरोसा है। भारत के भाला फेंक के स्टार खिलाड़ी नीरज नियमित रूप से 90 मीटर थ्रो करने का खुद पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाना चाहते हैं और इस सत्र के लिए उनका लक्ष्य टोक्यो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में शीर्ष स्थान हासिल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने दोहा में सत्र के शुरूआती डायमंड लीग प्रतियोगिता में अपने करियर में पहली बार 90 मीटर की दूरी पार की थी और वह अपनी प्रगति से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, मैं ऐसे बेहतरीन खिलाड़ी और कोच के साथ काम करके वाकई बहुत खुश हूं। तकनीक में थोड़ा और सुधार करने के बाद मैं इस साल पहले ही 90 मीटर फेंक चुका हूं। देखते हैं कि मैं अगली बार कब यह दूरी फिर से हासिल करूंगा लेकिन मैं तैयार हूं। हाल ही में हमने चेक गणराज्य में अच्छा अभ्यास किया इसलिए मैं ओस्ट्रावा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को लेकर आश्वस्त हूं। इस सत्र का मुख्य लक्ष्य निश्चित रूप से टोक्यो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप है।
विज्ञापन

गोल्डन स्पाइक एथलेटिक्स को लेकर उत्साहित हैं नीरज 
नीरज मंगलवार को होने वाली का प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, जब मैं छोटा था तो मैंने उसैन बोल्ट जैसे एथलीटों को प्रतिस्पर्धा करते हुए बहुत सारे वीडियो और तस्वीरें देखी थीं। मैं पिछले साल यहां आया था, लेकिन चोट के कारण प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाया था। अब मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं, लेकिन मैं 90 मीटर के लिए खुद पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाना चाहता हूं पर मैं इसके लिए अपनी तरफ से पूरे प्रयास करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed