{"_id":"66df2e86dc46a2bda90ef627","slug":"indian-grandmaster-vaishali-wants-to-learn-from-vishwanathan-anand-participate-in-global-chess-first-time-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chess: इस दिग्गज से सीखना चाहती हैं भारतीय ग्रैंडमास्टर वैशाली, ग्लोबल शतरंज में पहली बार लेंगी हिस्सा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Chess: इस दिग्गज से सीखना चाहती हैं भारतीय ग्रैंडमास्टर वैशाली, ग्लोबल शतरंज में पहली बार लेंगी हिस्सा
Mon, 09 Sep 2024 11:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 09 Sep 2024 11:08 PM IST
सार
वैशाली को ग्लोबल शतरंज में पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद के साथ गैंजेज ग्रैंडमास्टर्स की टीम में रखा गया है, जबकि उनके भाई आर प्रज्ञानंद नॉर्वे के मैगनस कार्लसन के साथ अल्पाइन एसजी पाइपर्स की टीम में शामिल हैं।
विज्ञापन
वैशाली और हंपी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर वैशाली तीन से 12 अक्तूबर तक लंदन में होने वाले ग्लोबल शतरंज लीग में पहली बार भाग लेने को लेकर काफी उत्साहित हैं। वैशाली के उत्साह का कारण यह है कि उन्हें इसमें अपनी टीम के साथी और दिग्गज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद से कुछ नया सीखने को मिलेगा।
वैशाली को इस प्रतियोगिता में पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद के साथ गैंजेज ग्रैंडमास्टर्स की टीम में रखा गया है, जबकि उनके भाई आर प्रज्ञानंद नॉर्वे के मैगनस कार्लसन के साथ अल्पाइन एसजी पाइपर्स की टीम में शामिल हैं।
वैशाली ने कहा, मैं उस टीम में हूं जिसमें आनंद सर हैं। उनके साथ खेलना मेरे लिए विशेष होगा। इस तरह के टूर्नामेंट से निश्चित तौर पर खिलाड़ियों को अपने खेल में सुधार करने में मदद मिलेगी। यह मेरे लिए कुछ नया सीखने का शानदार मौका होगा। मेरा भाई प्रज्ञानंद मैगनस कार्लसन की टीम में है जो उसके लिए काफी अच्छी बात है। बेशक हम एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा नहीं करेंगे, लेकिन हमारी टीमें अलग हैं।