फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian Grandmaster R Praggnanandhaa remained in last spot in Saint Louis Rapid and Blitz chess tournament

Chess: भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानंद सेंट लुइस में आखिरी स्थान पर बरकरार, फिरौजा की बढ़त कायम

Fri, 16 Aug 2024 04:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 16 Aug 2024 04:41 PM IST
सार

प्रज्ञानंद ने टूर्नामेंट से पूर्व दावेदारों में शामिल रूस के इयान नेपोमनियाश्चि और रूस के हिकारू नाकामुरा पर दो जीत दर्ज की। इसके अलावा उन्होंने टूर्नामेंट में शीर्ष पर चल रहे फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा से ड्रॉ खेला।

विज्ञापन
Indian Grandmaster R Praggnanandhaa remained in last spot in  Saint Louis Rapid and Blitz chess tournament
प्रज्ञानंद - फोटो : Instagram

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद सेंट लुइस रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट में अंतिम दिन भी आखिरी स्थान पर बने हुए हैं। हालांकि इससे पहले उन्होंने ब्लिट्ज वर्ग में दो बाजियां जीतीं। प्रज्ञानंद ने टूर्नामेंट से पूर्व दावेदारों में शामिल रूस के इयान नेपोमनियाश्चि और रूस के हिकारू नाकामुरा पर दो जीत दर्ज की। इसके अलावा उन्होंने टूर्नामेंट में शीर्ष पर चल रहे फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा से ड्रॉ खेला। हालांकि, वह ब्लिट्ज के पहले चरण के बचे हुए छह मैच गंवा बैठे जिससे वह तालिका में निचले स्थान पर बने हुए हैं। अब ब्लिट्ज वर्ग में केवल नौ ही दौर बचे हैं।
विज्ञापन


फिरौजा ने मौकों का पूरा फायदा उठाया और 17.5 अंक से एकल बढ़त बनाए हैं। वह अमेरिका के वेस्ले सो और नेपोमनियाश्चि से 1.5 अंक आगे चल रहे हैं। नाकामुरा ने ब्लिट्ज वर्ग में प्रबल दावेदार के तौर पर शुरुआत की और वह 13.5 अंक से छठे स्थान पर बने हुए हैं। वहीं, हमवतन फैबियानो कारूआना के 13 अंक हैं। अमेरिका के लेनिय डोमिंगुएज 12 अंक से आठवें स्थान पर हैं। वह उज्बेकिस्तान के नोडिरबेक अब्दुसत्तारोव से आगे चल रहे हैं जिनके 10 अंक हैं।
विज्ञापन


प्रज्ञानंद 6.5 अंक से निचले स्थान पर हैं और अंतिम दिन बदलाव की उम्मीद लगाए हैं। वेस्ले सो ने ब्लिट्ज वर्ग में दिन में छह बाजियां जीतीं, दो ड्रॉ खेले और फिरौजा के खिलाफ महज एक बाजी गंवाई। इससे यह अमेरिकी खिलाड़ी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed