{"_id":"679f4798ea87472ee10de966","slug":"indian-grandmaster-d-gukesh-and-praggnanandhaa-on-joint-lead-in-tata-steel-masters-close-to-winning-the-title-2025-02-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chess: भारतीय ग्रैंडमास्टर गुकेश और प्रज्ञानंद 12वें दौर के बाद संयुक्त बढ़त पर, खिताब जीतने के करीब","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Chess: भारतीय ग्रैंडमास्टर गुकेश और प्रज्ञानंद 12वें दौर के बाद संयुक्त बढ़त पर, खिताब जीतने के करीब
Sun, 02 Feb 2025 03:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 02 Feb 2025 03:53 PM IST
सार
प्रज्ञानंद ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की और अपने अंकों की संख्या संभावित 12 में से 8.5 अंक पर पहुंचा दी जो उनके हमवतन गुकेश के समान है।
विज्ञापन
आर प्रज्ञानंद
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश और आर प्रज्ञानंद ने टाटा स्टील मास्टर्स में 12वें दौर के बाद संयुक्त रूप से बढ़त हासिल कर ली है। विश्व चैंपियन गुकेश ने नीदरलैंड के जोर्डन वान फॉरेस्ट के खिलाफ ड्रॉ खेला, लेकिन प्रज्ञानंद सर्बिया के एलेक्सी सेराना को हराने में सफल रहे जिससे वह हमवतन गुकेश की बराबरी पर आ गए। दोनों भारतीय अब इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में रोमांचक समापन के लिए तैयार हैं जिसमें उनमें से एक के खिताब जीतने की संभावना है क्योंकि अब सिर्फ एक दौर का खेल बाकी है। अगर दोनों में से कोई खिताब जीतता है तो यह पहली बार होगा जब टाटा स्टील मास्टर्स का खिताब किसी भारतीय के नाम होगा।
विज्ञापन
प्रज्ञानंद की लगातार तीसरी जीत
प्रज्ञानंद ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की और अपने अंकों की संख्या संभावित 12 में से 8.5 अंक पर पहुंचा दी जो उनके हमवतन गुकेश के समान है। 11वें दौर के बाद शीर्ष स्थान पर नजरें लगाए बैठे उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव को अर्जुन एरिगेसी के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा और वह 7.5 अंक के साथ खिताब की दौड़ से लगभग बाहर हो गए हैं।

प्रज्ञानंद ने 12वें दौर में सफेद मोहरों से खेलते हुए सेराना के खिलाफ जीत दर्ज की। उन्होंने बाजी के बाद कहा, उस समय मुझे अहसास हुआ कि यह एक लंबी बाजी हो सकती है लेकिन मोहरे के बलिदान के साथ चीजें बदल गईं। फॉरेस्ट के खिलाफ गुकेश के प्रदर्शन में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। गुकेश ने मुकाबला ड्रॉ कराने के फॉरेस्ट के प्रस्ताव को ठुकराया। वह 39वीं चाल के बाद बाजी जीतने की स्थिति में थे लेकिन इसके बाद बड़ी चूक करके फॉरेस्ट को वापसी करने का मौका दिया जिससे मेजबान देश का खिलाड़ी बाजी ड्रॉ कराने में सफल रहा। एरिगेसी ने अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ अपनी क्षमता साबित की और उनकी खिताब जीतने की उम्मीदें भी लगभग खत्म कर दीं।
रोमांचक होगी आखिरी दौर की बाजी
अन्य बाजियों में लियोन ल्यूक मेंडोंका ने अमेरिका के शीर्ष वरीयता प्राप्त फाबियानो करूआना के साथ अंक बांटे जबकि पी हरिकृष्णा ने जर्मनी के विन्सेंट कीमर के साथ ड्रॉ खेला। आखिरी दौर की बाजी रोमांचक हो सकती है क्योंकि गुकेश का सामना एरिगेसी से होगा जबकि प्रज्ञानंद को कीमर से भिड़ना है। दोनों बोर्ड पर ड्रॉ की स्थिति में कम अवधि की प्लेऑफ बाजी से विजेता का फैसला करेगा।
चैलेंजर्स वर्ग में भारत की आर वैशाली को तुर्किये के एडिज गुरेल के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। वैशाली के पांच अंक हैं। दिव्या देशमुख को भी नीदरलैंड के बेंजामिन बोक के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस वर्ग में अजरबेजान के एडिन सुलेमानली, चेक गणराज्य के एनगुएन थाई डाई वैम और एर्विन लियामी 8.5 अंक के साथ शीर्ष पर हैं।