फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   indian grand prix will start with thrill and speed

रोमांच के साथ कल से शुरु होगी रफ्तार की जंग

Thu, 25 Oct 2012 03:36 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 25 Oct 2012 03:36 PM IST
विज्ञापन
indian grand prix will start with thrill and speed

दुनिया के सबसे महंगे खेलों में शुमार और रोमांच व रफ्तार से भरपूर फार्मुला-1 में 26 अक्टूबर को सभी की नजरें दूसरे इंडियन ग्रां प्री पर होंगी। इस सत्र के खिताब के लिये रेडबुल के सेबेस्टियन वेट्टल और फेरारी के फर्नांडो अलोंसो में जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा।

विज्ञापन


फिल्मी सितारों और क्रिकेटरों से लेकर नामचीन हस्तियों की मौजूदगी में होने वाली इस रेस में दर्शकों की नजरें एकमात्र भारतीय ड्राइवर नारायण कार्तिकेयन पर भी होंगी, जो एचआरटी टीम का हिस्सा हैं। नारायण 24वें स्थान पर हैं और एक भी अंक नहीं बना सके हैं। उनका लक्ष्य इंडियन ग्रां प्री में 60 लैप की रेस पूरी करना है।
विज्ञापन


टिकटों के लिये एकमात्र अधिकारिक साझीदार ‘बुक माई शो’
फार्मुला वन इंडियन ग्रां प्री के आयोजकों ने प्रशंसकों से नकली टिकट खरीदने से बचने की चेतावनी दी है। आयोजकों के मुताबिक रेस के टिकटों के लिये एकमात्र अधिकारिक साझीदारी ‘बुक माई शो’ के साथ ही है। आयोजकों ने बयान में कहा कि बुक माई शो (www.bookmyshow.com) ही एकमात्र अधिकारिक टिकट बेचने का वेंडर है और वेबसाइट पर टिकटों की कीमत हमेशा समान ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदी में होगी कमेंट्री
इस बार इंडियन ग्रां प्री (आईजीपी) के दूसरे संस्करण में हिंदी की कमेंट्री द्वारा दुनिया को हिंदी की ताकत भी बखूबी दिखेगी। एफ-1 के इतिहास में इस बार आईजीपी के दौरान हिंदी कमेंट्री दर्शकों को खेल का पूरा लुत्फ उठाने का मौका देगी। जेपीएसआई के प्रवक्ता और वरिष्ठ उपाध्यक्ष (कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन) अस्करी जैदी ने बताया कि इस बार आईजीपी में हिंदुस्तानी दर्शकों को एक नई सौगात देने का काम किया जा रहा है। इसके अंतर्गत बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) में होने वाली तीन दिवसीय एफ-1 रेस के दौरान दर्शकों को रेस का भरपूर लुत्फ मिल सके इसके लिए हिंदी में कमेंट्री की व्यवस्था की जा रही है। तमाम मुल्कों में आयोजित रेस देख चुके और कई खेलों के लिए कमेंट्री करने वाले भारतीय कमेंटेटर संदीप को इसके लिए चुना गया है।

टिकट धारकों को मिला तोहफा
एफ-1 रेस की टिकटें खरीद चुके तमाम दर्शकों को जेपीएसआई द्वारा जीवन भर याद रहने वाला एक सुनहरा मौका दिया गया है। रैंडम चुने गए दर्शक एफ-1 ड्राइवर्स के साथ ऑटोग्राफ और फोटो खिंचवाएंगे। नॉलेज पार्क-3 जीएल बजाज इंस्टीट्यूट के वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने बताया कि पिछले माह उन्होंने आईजीपी के 8 टिकट खरीदे थे। बुधवार को उन्हें जेपीएसआई का एक ई-मेल मिला, जिसमें उन्हें एक सुनहरा मौका दिया गया। इस दौरान ड्राइवर्स के साथ उन्हें फोटोग्राफ खिंचाने, उनके ऑटोग्राफ लेने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि ऐसा तो सोचा ही नहीं था कि केवल टिकट खरीदने भर से ऐसा संभव हो सकता है। लेकिन यह जीवन में कभी-कभी मिलने वाला मौका है।

ड्राइवरों की होगी विशेष परेड
इंडियन ग्रां प्री. के दूसरे संस्करण में दर्शकों को इस बार रेस से पूर्व अनोखा नजारा दिखाने की तैयारियां की जा रही हैं। सभी 24 ड्राइवर्स को एक विशेष वाहन से पूरे ट्रैक पर दर्शकों के सामने परेड कराई जाएगी। जेपीएसआई के उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि दर्शकों के लिए कुछ अलग करने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए फार्मुला-1 मैनेजमेंट (एफओएम) की अनुमति का इंतजार है।


बीआईसी सर्किट की खास बातें
बीआईसी पहुंचने के लिए यमुना एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन की मरम्मत और साफ सफाई की जा रही है। जीबीयू के आगे से लेकर गलगोटियाज यूनीवर्सिटी तक के रास्ते को बराबर किया जा रहा है। कई जगह डिवाइडर बनाए जा रहे हैं। जबकि यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे बने ढलान पर हरियाली तेजी से फैले व बढ़े इसके लिए तराई का काम जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed