फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian delegation presents proposal to host 2030 Commonwealth Games in Ahmedabad know details

CWG: भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का प्रस्ताव पेश किया, अहमदाबाद में हो सकता है आयोजन

Wed, 24 Sep 2025 01:27 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 24 Sep 2025 01:27 AM IST
सार

गुजरात सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि 2030 राष्ट्रमंडल खेलों का ऐतिहासिक महत्व है क्योंकि यह राष्ट्रमंडल खेल आंदोलन के 100 वर्ष पूरे होने का प्रतीक हैं। भारत की बोली ने अहमदाबाद को इस शताब्दी वर्ष के आयोजन के लिए मेजबान शहर बनाया है।

विज्ञापन
Indian delegation presents proposal to host 2030 Commonwealth Games in Ahmedabad know details
भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करने के लिए प्रस्ताव पेश किया - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को लंदन में राष्ट्रमंडल खेल मूल्यांकन समिति के समक्ष 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का प्रस्ताव औपचारिक रूप से पेश किया। भारतीय दल का नेतृत्व गुजरात के खेल मंत्री हर्ष संघवी और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने किया। इसकी जानकारी गुजरात सरकार ने दी।
विज्ञापन


गुजरात सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि 2030 राष्ट्रमंडल खेलों का ऐतिहासिक महत्व है क्योंकि यह राष्ट्रमंडल खेल आंदोलन के 100 वर्ष पूरे होने का प्रतीक हैं। भारत की बोली ने अहमदाबाद को इस शताब्दी वर्ष के आयोजन के लिए मेजबान शहर बनाया है। अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन स्थलों, मजबूत परिवहन प्रणालियों और उच्च-गुणवत्ता वाले आवास के साथ एक सघन खेल माहौल उपलब्ध है।
विज्ञापन


विज्ञप्ति में कहा गया है, 'खेलों के रीसेट सिद्धांतों के अनुरूप यह प्रस्ताव सामर्थ्य, समावेशिता, लचीलेपन और स्थिरता पर जोर देता है। यह पैरा खेलों के एकीकरण, मानवाधिकारों की सुरक्षा, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और एक दीर्घकालिक विरासत ढांचे को स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है जो यह सुनिश्चित करता है कि खेलों से परे खिलाड़ियों, समुदायों और व्यापक राष्ट्रमंडल को भी लाभ मिले।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed