{"_id":"68063d5bffa1a157b00ba0b6","slug":"indian-boxers-extended-their-winning-streak-at-the-asian-u-15-u-17-boxing-championships-match-results-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Boxing Championship: भारतीय युवा मुक्केबाजों के जीत का सिलसिला जारी, टीकम, उधम और राहुल ने जीते अपने मुकाबले","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Boxing Championship: भारतीय युवा मुक्केबाजों के जीत का सिलसिला जारी, टीकम, उधम और राहुल ने जीते अपने मुकाबले
Mon, 21 Apr 2025 06:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 21 Apr 2025 06:13 PM IST
सार
भारत की ओर से इस चैंपियनशिप के दूसरे दिन टीकम सिंह, उधम सिंह और राहुल गारिया ने जीत दर्ज की। इससे पहले रविवार को भी भारतीय मुक्केबाजों ने अपने मुकाबले जीते थे।
विज्ञापन
राहुल गारिया और टीकम सिंह
- फोटो : BFI Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशियाई अंडर-15 और अंडर 17 मुक्केबाजी चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी भारतीय मुक्केबाजों के जीत का सिलसिला जारी रहा। भारतीय मुक्केबाजों ने रविवार को भी अपने-अपने मुकाबले जीते थे और इस सिलसिले को सोमवार को भी जारी रखा। भारतीय स्कूल खेल महासंघ (एसजीएफआई) के स्वर्ण पदक विजेता टीकम सिंह (52 किग्रा) ने तीसरे दौर में रैफरी द्वारा मुकाबला रोकने (आरएससी) के बाद यूएई के अली अल्मेस्मारी के खिलाफ जीत दर्ज की।
टीकम के अलावा भारत के अन्य मुक्केबाज उधम सिंह (54 किग्रा) ने ईरान के मोहम्मदपरसा मोटेवालियनस्तानहसारी को 5-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की, जबकि राहुल गरिया (57 किग्रा) ने शुरुआती दौर में आरएससी के फैसले के साथ चीनी ताइपे के ली शू-ज़ुन को हराया।
विज्ञापन
टीकम के अलावा भारत के अन्य मुक्केबाज उधम सिंह (54 किग्रा) ने ईरान के मोहम्मदपरसा मोटेवालियनस्तानहसारी को 5-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की, जबकि राहुल गरिया (57 किग्रा) ने शुरुआती दौर में आरएससी के फैसले के साथ चीनी ताइपे के ली शू-ज़ुन को हराया।
विज्ञापन