{"_id":"b6a65bbe25ab73e6322f59c313a9b941","slug":"indian-badminton-league-new-scoring-system-creates-buzz-ahead-of-auction","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन खिलाड़ियों पर भी होगी पैसों की बरसात","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
बैडमिंटन खिलाड़ियों पर भी होगी पैसों की बरसात
नई दिल्ली/अमर उजाला नेटवर्क
Updated Mon, 22 Jul 2013 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन बैडमिंटन लीग (आईबीएल) में सोमवार को खिलाड़ियों की नीलामी की शुरुआत के साथ ही इस खेल का इतिहास नए सिरे से लिखा जाएगा।
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर होने वाली नीलामी में छह फ्रेंचाइजी टीमें देश-विदेश के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगी।
टूर्नामेंट 14 अगस्त से दिल्ली में शुरू होगा, जबकि फाइनल 31 अगस्त को मुंबई में खेला जाएगा।
दुनिया में सबसे ज्यादा पुरस्कार राशि वाले बैडमिंटन टूर्नामेंट बताए जा रहे आईबीएल में कुल 10 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
नीलामी में छह फ्रेंचाइजी टीमों पर खिलाड़ियों को खरीदने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की खर्च सीमा लगाई गई है।
हर टीम में छह भारतीय, चार विदेशी और एक जूनियर भारतीय खिलाड़ी शामिल होगा। इस नीलामी में चीन के खिलाड़ियों को छोड़कर दुनिया के तमाम दिग्गज खिलाड़ी उतर रहे हैं।
छह फ्रेंचाइजी: मुंबई, पुणे, हैदराबाद, दिल्ली, बंगलूरू, लखनऊ।
आइकन खिलाड़ी: साइना नेहवाल, ज्वाला गुट्टा, अश्विनी पोनप्पा, परुपल्ली कश्यप, पीवी सिंधु, चोंग वेई।
आईपीएल बनाम आईबीएल
आईपीएल-6 की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को दस लाख डॉलर (उस समय के हिसाब से 5.31 करोड़ रुपये) में खरीदा गया था जबकि आईबीएल में कुल पुरस्कार राशि ही दस लाख डॉलर रखी गई है।
विज्ञापन