{"_id":"69bd42b104545409e2089248","slug":"india-women-team-to-play-one-off-test-three-odis-in-south-africa-in-december-know-full-schedule-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND W vs SA W: दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी भारतीय महिला टीम, तीन वनडे; एक टेस्ट मैच की होगी सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs SA W: दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी भारतीय महिला टीम, तीन वनडे; एक टेस्ट मैच की होगी सीरीज
Fri, 20 Mar 2026 06:21 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Fri, 20 Mar 2026 06:21 PM IST
सार
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने बताया है कि इस साल के अंत में भारतीय महिला टीम दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और एक टेस्ट मैच की सीरीज होगी।
विज्ञापन
भारतीय महिला टेस्ट टीम
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय महिला टीम इस साल के अंत में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी। भारतीय महिला इस दौरान एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। सीएसए ने कहा कि 20 से 23 तक गकेबरहा में एक टेस्ट मैच होगा, जबकि नौ से 15 दिसंबर तक तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वनडे के मुकाबले पोचेफस्ट्रूम, ब्लेएमफोंटिएन और केप टाउन में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
सीएसके ने बयान में कहा, 'दक्षिण अफ्रीका की टीम नौ से 15 दिसंबर तक आईसीसी महिला चैंपियनशिप के तहत भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस दौरे पर 20 से 23 दिसंबर तक गकेबरहा में एकमात्र टेस्ट मैच भी खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच यह चौथी बार होगा जब टीमें टेस्ट मैच खेलेंगी।'
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया भी करेगा द.अफ्रीका का दौरा
ऑस्ट्रेलिया भी तीन टी20, तीन वनडे और एक टेस्ट मैच की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। ये दौरा 18 मार्च से 11 अप्रैल 2027 तक होगा। टी20 मैचों की सीरीज 18 से 23 मार्च तक खेली जाएगी। इसके बाद 27 मार्च, 31 मार्च और तीन अप्रैल को तीन मैचों की वनजे सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे का अंत आठ से 11 अप्रैल तक एक टेस्ट मैच से होगा।
विज्ञापन