{"_id":"6210a662ff606a449a47ea73","slug":"india-to-host-international-olympic-committee-meeting-after-40-yers-in-mumbai-on-2023","type":"story","status":"publish","title_hn":"IOC session 2023: 40 साल बाद भारत में होगी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की बैठक, पीएम मोदी ने आईओसी के फैसले की सराहना की","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
IOC session 2023: 40 साल बाद भारत में होगी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की बैठक, पीएम मोदी ने आईओसी के फैसले की सराहना की
Sun, 20 Feb 2022 12:05 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:05 AM IST
सार
भारत को 40 साल बाद अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की बैठक की मेजबानी करने का मौका मिला है। इससे पहले साल 1983 में नई दिल्ली में इस बैठक का आयोजन हुआ था।
विज्ञापन
आईसो मीटिंग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की 140वीं बैठक का आयोजन मुंबई में होगा। शनिवार के दिन बीजिंग में हुई ओलंपिक समिति की 139वीं बैठक के दौरान भारत ने अगली बैठक की मेजबानी का आधिकार हासिल किया। इस दौरान किसी भी देश ने भारत का विरोध नहीं किया। अब 2023 में भारत दूसरी बार ओलंपिक समिति की बैठक की मेजबानी करेगा, जबकि मुंबई में पहली बार यह बैठक होगी। इससे पहले 1983 में दिल्ली में इस बैठक का आयोजन हुआ था। भारत को इस बैठक की मेजबानी मिलने पर टेनिस स्टार लिएंडर पेस, नीता अंबानी और अनुराग ठाकुर जैसे दिग्गजों ने खुशी जताई है।
पीएम मोदी ने मेजबानी अधिकार देने के आईओसी के फैसले की सराहना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) 2023 सत्र की मेजबानी का अधिकार देने के आईओसी के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि इससे विश्व खेलों के लिए सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "यह जानकर खुशी हो रही है कि भारत को 2023 अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति सत्र की मेजबानी के लिए चुना गया है। मुझे विश्वास है कि यह एक यादगार आईओसी सत्र होगा और विश्व खेलों के लिए सकारात्मक परिणाम देगा।" भारत 1983 के बाद दूसरी बार सत्र की मेजबानी करेगा। ओलंपिक समिति की बैठक का आयोजन 2023 की गर्मियों में मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की 139वीं बैठक में भारत की तरफ से अभिनव बिंद्रा, नरिंदर बात्रा और नीता अंबानी शामिल हुई थीं। अभिनव भारत के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ओलंपिक में एकल प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं बात्रा भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं, जबकि नीता अंबानी भारतीय ओलंपिक समिति की सदस्य हैं। बैठक में भारत के खेल और युवा मंत्री अनुराग ठाकुर भी शामिल हुए थे।
आईओसी की सालाना बैठक में सभी सदस्य शामिल होते हैं। यह अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सबसे बड़ी बैठक होती है और इसमें लिए जाने वाले निर्णय सर्वमान्य होते हैं। आमतौर पर आईओसी की बैठक साल में एक बार आयोजित होती है, जबकि जरूरत पड़ने पर समिति का अध्यक्ष कम से कम एक तिहाई सदस्यों को लिखित निमंत्रण देकर बैठक बुला सकता है।
आईओसी के 101 सदस्यों के पास है मतदान का अधिकार
आईओसी में कुल 101 सदस्य हैं, जिनके पास मतदान का अधिकार है। इसके अलावा 45 माननीय और एक सम्मानित सदस्य हैं, जिनके पास मतदान का अधिकार नहीं है। ओलंपिक समिति में 50 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खेल संघ के अध्यक्ष और सचिव भी शामिल हैं। ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन ओलंपिक के सदस्य भी इस बैठक में शामिल होते हैं।
लिएंडर पेस ने नीता अंबानी को दी शुभकामनाएं
भारत को ओलंपिक समिति की बैठक की मेजबानी मिलने पर भारतीय टेनिस स्टार पेस ने खुशी जताते हुए लिखा "मुंबई को 2023 में आईओसी की बैठक की मेजबानी मिलने पर बहुत उत्साहित हूं। भारत की ओलंपिक यात्रा का हिस्सा बनना गर्व की बात रही है और यह निश्चित रूप से बड़ा अवसर है। आईओसी की सदस्य नीता अंबानी को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई।"
नीता अंबानी ने जताई खुशी
भारत को ओलंपिक समिति की बैठक की मेजबानी मिलने पर नीता अंबानी ने कहा "40 साल बाद भारत में ओलंपिक अभियान की वापसी हुई है। ओलंपिक समिति की बैठक की मेजबानी देने के लिए मैं अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की आभारी हूं। भारत की ओलंपिक से जुड़ी उम्मीदों के लिए यह बहुत अहम है। इससे भारत में खेलों का नया दौर शुरू होगा। खेल हमेशा से दुनियाभर में उम्मीद और प्रेरणा का स्त्रोत रहे हैं। हम दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक हैं। और आज मैं भारत के युवाओं के ओलंपिक से जुड़े अनुभव को लेकर उत्साहित हूं। हमारा सपना है कि यह साझेदारी और भविष्य में और बेहतर हो और आने वाले समय में भारत ओलंपिक खेलों की मेजबानी कर सके।"
अनुराग ठाकुर बोले ऐतिहासिक क्षण
अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2023 में ओलंपिक समिति की बैठक भारत में हो रही है। भारत के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है। पिछले कुछ सालों में भारतीय खेल ने बड़ी छलांग लगाई है। ऐसे महत्वपूर्ण समय पर भारत के प्रतिनिधि मंडल का हिस्सा होने पर उत्साहित और गर्वान्वित हूं।