फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India's Naamya Kapoor Wins Gold in Women's 25m Pistol in ISSF Junior World Championship; Manu Bhaker wins bronze

ISSF जूनियर विश्व चैंपियनशिप: भारत की 14 साल की निशानेबाज नामया कपूर ने स्वर्ण जीता, मनु भाकर को कांस्य

Tue, 05 Oct 2021 02:36 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीमा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीमा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 05 Oct 2021 02:36 AM IST
सार

भारत की ही मनु भाकर इस इवेंट में तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक अपने नाम किया। नामया ने फाइनल में 36 स्कोर किया।

विज्ञापन
India's Naamya Kapoor Wins Gold in Women's 25m Pistol in ISSF Junior World Championship; Manu Bhaker wins bronze
नामया कपूर (बीच में) और मनु भाकर (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की 14 साल की निशानेबाज नामया कपूर ने सोमवार को आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, भारत की ही मनु भाकर इस इवेंट में तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक अपने नाम किया। नामया ने फाइनल में 36 स्कोर किया। फ्रांस की कैमिली जेदरेज्यूस्की 33 के स्कोर के साथ रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


वहीं, भारत की 19 साल की ओलंपियन भाकर को कांस्य पदक मिला। भाकर ने फाइनल में 31 का स्कोर बनाया। भाकर इस चैंपियनशिप में कांस्य के अलावा तीन स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। भारत की रिदम सांगवान 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं। 
विज्ञापन


क्वालिफिकेशन राउंड में नामया 580 के टोटल के साथ छठे स्थान पर रही थीं। मनु भाकर 587 के टोटल के साथ क्वालिफिकेशन राउंड में पहले और सांगवान 586 के टोटल के साथ दूसरे नंबर पर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने अब तक टूर्नामेंट में सात स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य समेत 16 पदक जीते हैं। टोक्यो ओलंपिक के बाद से यह पहला मल्टी डिसिप्लिन शूटिंग इवेंट है। जूनियर शूटिंग चैंपियनशिप में करीब 32 देशों के 370 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed