फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   india's fine start in world table tennis championships

वर्ल्ड टेटे चैंपियनशिप में भारतीयों की अच्छी शुरुआत

Tue, 14 May 2013 10:10 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 14 May 2013 10:10 PM IST
विज्ञापन
india's fine start in world table tennis   championships

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने पेरिस में चल रही वर्ल्ड चैंपियनशिप में अच्छी शुरुआत की।

विज्ञापन


सौम्यजीत घोष, हरमीत देसाई और सनिल शेट्टी ने पुरुष वर्ग में क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट के पहले राउंड के मैच जीत लिए।

महिलाओं में मौमा दास, के शमिनी, मधुरिका पाटकर और नेहा अग्रवाल ने अपने-अपने मैच जीते।
मुख्य ड्रॉ में पहुंचने के लिए अंतिम 32 में पहुंचना जरूरी है। भारत के अचंता शरत कमल पहले ही मुख्य ड्रॉ में हैं।

पुरुषों में घोष ने उजबेकिस्तान के जोखिद केंजाएव को 4-2 से हराया जबकि देसाई ने अर्जेंटीना के पाब्लो ताबाश्निक को 4-0 से मात दी। वहीं, शेट्टी ने ग्वाटेमाला के जोस मिग रामिरेज को 4-1 से शिकस्त दी।


नेहा अग्रवाल ने इस्राइल की नील शोइफर को 4-0 से हराया। मौमा दास ने ताजिकिस्तान की अजीजा कारियेवा को और के शमिनी ने श्रीलंका की रिधमी के को 4-0 से शिकस्त दी। मधुरिका पाटकर ने पुर्तगाल की अन सिल्वा को 4-0 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed