फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   'India's aim is to host the 2036 Olympics and be in the top 10', says Sports Minister Mandaviya

Olympics: 'भारत का लक्ष्य 2036 ओलंपिक की मेजबानी करना और शीर्ष 10 में आना है', खेल मंत्री मांडविया का बयान

Fri, 20 Sep 2024 10:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 20 Sep 2024 10:08 AM IST
सार

भारत ने इस साल 117 खिलाड़ियों के दल को पेरिस भेजा था। यह संख्या बिल्कुल रियो ओलंपिक के बराबर की थी। हमने पदक जरूर रियो से ज्यादा जीते, लेकिन रैंक में काफी पिछड़ गए। भारत पेरिस में 71वें स्थान पर रहा।

विज्ञापन
'India's aim is to host the 2036 Olympics and be in the top 10', says Sports Minister Mandaviya
मनु भाकर-नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI

विस्तार

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि भारत का लक्ष्य 2036 ओलंपिक की मेजबानी करना और पदक तालिका में शीर्ष 10 में आना है। मांडविया ने पुणे के एसपी कॉलेज में ‘विकसित भारत एंबेसडर-युवा कनेक्ट’ पहल पर बोलते हुए कहा, 'विकसित भारत में खेल क्षेत्र को विशेष प्रोत्साहन दिए जाने की जरूरत है क्योंकि हमारा लक्ष्य हर क्षेत्र में खुद को विकसित करना है।'
विज्ञापन

उन्होंने कहा, '2047 तक हमारा लक्ष्य खेलों में शीर्ष पांच देशों में शामिल होना है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कि हमें सुनिश्चित करना होगा कि हम 2047 का मौका नहीं चूकें। हमें विश्व स्तरीय खिलाड़ी तैयार करने होंगे।' खेल मंत्री ने कहा, 'ऐसी प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए हमने खेलो इंडिया की शुरुआत की। खेलो इंडिया की मदद से युवा खिलाड़ियों को खेलने के अवसर मिलने चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले निशानेबाज कुसाले इस कार्यक्रम में मौजूद थे। मांडविया ने कहा, 'हमें खेल प्रतिभाओं की पहचान करनी होगी और उन्हें आवश्यक सुविधाएं प्रदान करनी होंगी। आने वाले दिनों में ये प्रतिभायें स्वप्निल कुसाले जैसी खिलाड़ी बनेंगी। हमारा लक्ष्य 2036 ओलंपिक का आयोजन भारत में कराना है और हमारी योजना पदक तालिका में शीर्ष 10 में आने की है।'
विज्ञापन

भारत ने इस साल 117 खिलाड़ियों के दल को पेरिस भेजा था। यह संख्या बिल्कुल रियो ओलंपिक के बराबर की थी। हमने पदक जरूर रियो से ज्यादा जीते, लेकिन रैंक में काफी पिछड़ गए। भारत पेरिस में 71वें स्थान पर रहा। ओलंपिक में 24 साल बाद ऐसा हुआ जब भारत का रैंक 70 से नीचे पहुंचा हो। इस बार भारत ने कुल छह मेडल अपने नाम किए जिनमें पांच कांस्य और एक रजत पदक शामिल है। वहीं, टोक्यो ओलंपिक में भारत ने एक स्वर्ण के साथ सात पदक जीते थे। 

पेरिस ओलंपिक के पदक विजेता 
खिलाड़ी पदक खेल
नीरज चोपड़ा रजत भाला फेंक
मनु भाकर कांस्य (2) (सरबजोत सिंह के साथ मिश्रित में कांस्य) निशानेबाजी
अमन सहरावत कांस्य कुश्ती
पुरुष हॉकी टीम   कांस्य --
स्वप्निल कुसाले कांस्य निशानेबाजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed