फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   india medallees at 4th day in asian athletics

एशियाई एथलेटिक्सः चौथे दिन भारत को नहीं मिला पदक

Sun, 07 Jul 2013 01:15 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 07 Jul 2013 01:15 PM IST
विज्ञापन
india medallees at 4th day in asian athletics

पुणे में चल रही 20वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप का चौथा दिन (शनिवार) भारतीय खिलाड़ियों के लिए निराशाजनक रहा और उसे एक भी पदक हासिल नहीं हुआ।

विज्ञापन


लेकिन चीन ने अपना दबदबा कायम रखा और चार स्वर्ण पदक हासिल किए।

दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भारत के लिए महिलाओं की चार गुणा 400 रिले दौड़ में एस सिनी, मार्लिन जोसेफ, सराबानी नंदा और आशा रॉय ने किया जो 45.03 सेकंड के साथ चौथे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


चीन ने इस स्पर्धा का गोल्ड 44.01 सेकंड के साथ जीता। जापान दूसरे और थाइलैंड तीसरे स्थान पर रहा।

सात स्पर्धाओं वाली महिला हेपटाथालोन में सुष्मिता सिंह रॉय 5328 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। इस स्पर्धा का स्वर्ण थाइलैंड की वासाना विनाथो ने 5818 अंक के साथ जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत एक स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य के साथ छठवें स्थान पर है। चीन 12 स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य के साथ टॉप पर है। दूसरे स्थान पर बहरीन, उज्बेकिस्तान तीसरे और सऊदी अरब व जापान क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।

रिले टीम में दी टिंटू लूका को जगह
अश्विनी अकुंजी और प्रियंका पवार को 4 गुणा 400 रिले टीम में जगह दिलाने की कोशिशें विफल होने के बाद एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने शनिवार को इस टीम में टिंटू लूका को जगह दे दी।


पीटी ऊषा की शिष्या 800 मीटर की विशेषज्ञ दौड़ाक है। लेकिन रिले में किसी तरह से गोल्ड मेडल की होड़ में बने रहने के लिए चयनकर्ताओं ने टिंटू को चौकड़ी में शामिल कर लिया।

अब रविवार को पुणे में होने वाली इस दौड़ में टिंटू के साथ एमआर पूवम्मा, अनु मरियम जोस और निर्मला दौड़ेंगी। हालांकि टिंटू को टीम में शामिल करने के पहले पीटी ऊषा से इस बारे में मंजूरी ली गई, जिसमें उन्होंने हामी भर दी।

इससे पहले भी 2011 की एशियाई चैंपियनशिप में रिले टीम नहीं बन पाने के चलते ओपी जैसा और अजुमा खातून को टीम में जगह दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed