{"_id":"63b2268a0dac781372682ebe1fa83408","slug":"india-lost-to-japan-in-asian-champions-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान के हाथों फिर हारी भारतीय महिला टीम, जीता रजत","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
जापान के हाथों फिर हारी भारतीय महिला टीम, जीता रजत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 09 Nov 2013 05:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला हॉकी टीम का तीसरे एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन रहा और उसने रजत पदक जीता।
विज्ञापन
जापान के काकामिगाहारा में खेले गए टूर्नामेंट के खिताबी जंग में भारतीय महिला टीम को मेजबान जापान के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस हार के बाद भारत रजत पदक हासिल करने में कामयाब रहा।
भारतीय हॉकी टीम की टूर्नामेंट में जापान के हाथों दूसरी हार मिली।
पुरुष टीम ने दिलाई भारत को जीत
अनुभवहीन भारतीय पुरुष टीम का एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा।
लेकिन अपने लीग मैच में भारत ने मलक सिंह के दो गोल की मदद से मलेशिया को 4-3 से हरा दिया। टूर्नामेंट में भारत की यह दूसरी जीत रही।
भारतीय टीम अब पांचवें से छठवें स्थान के लिए रविवार को ओमान से भिड़ेगी। खिताबी मुकाबला पाकिस्तान और जापान के बीच होगा।