{"_id":"547222ac-b7f6-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"india-lost-in-final-singapore-clean-sweep","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिताबी जंग में हारा भारत, कॉमनवेल्थ टेटे में ‘सिंगापुर सुपरमेसी’","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
खिताबी जंग में हारा भारत, कॉमनवेल्थ टेटे में ‘सिंगापुर सुपरमेसी’
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2013 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस में सिंगापुर की सुपरमेसी कायम है। न ही मेजबान भारत और न ही इंग्लैंड इस छोटे से देश को थोड़ी भी चुनौती देने में सफल रहे।
विज्ञापन
सिंगापुर की महिलाओं ने पहले इंग्लैंड को 3-0 से धोकर खिताब पर कब्जा जमाया। ठीक यही काम उनकी पुरुष टीम ने किया। बेहद उम्मीदों के बीच भारत को इसी अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मौकों को नहीं भुनाना भारतीय खिलाड़ियों की पुरानी आदत है। खासतौर पर महत्वपूर्ण मौकों पर चूकने की आदत ने भारतीयों की हार की इबारत लिखी। सौम्यजीत घोष अपने से कहीं ऊंचे वर्ल्ड नंबर 26 झान जियान के खिलाफ पहले गेम में 10-6 की बढ़त पर थे। लेकिन गेम प्वाइंट को वह नहीं हासिल कर सके। वह यह 11-13 से हारने के बाद अगले दो गेम भी 8-11, 3-11 से गंवा बैठे।
विज्ञापन
भारत के नंबर वन शरत कमल वर्ल्ड नंबर 56 ली हू को कोई चुनौती नहीं दे सके। वह मुकाबला 4-11, 4-11, 9-11 से गंवा बैठे। 0-2 से पिछड़ने के बाद खब्बू सानिल शेट्टी पर दारोमदार था। उनके सामने 180वीं रैंक के मा लियांग थे। मुकाबला पांचवें गेम तक गया। यहां सानिल 7-4 की बढ़त पर थे। लेकिन उनका मजबूत पक्ष फोरहैंड क्या बाहर गया। वह अपना रिद्म ही खो बैठे। अगले सात अंक और मैच मा की झोली में था। उन्होंने 8-11, 11-9, 11-8, 9-11, 7-11 से जीत हासिल की।
भारतीय कोच कमलेश मेहता ने सिंगापुर की सुपरमेसी को बेहज विनम्रता से स्वीकार। उन्होंने कहा कि हमें उनसे काफी कुछ सीखने की जरूरत है। वे किसी भी वक्त मैच को अपनी ओर खीचने का दम रखते हैं। यह मानसिक मजबूती की निशानी है। जिस पर भारतीय टीम को काम करना होगा।