फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India have to do more in glasgow than delhi CWG

भारत के सामने ग्लास्गो में दिल्ली का इतिहास दोहराने की चुनौती

Wed, 23 Jul 2014 08:32 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 23 Jul 2014 08:32 AM IST
विज्ञापन
India have to do more in glasgow than delhi CWG
भारत ने चार साल पहले अपनी मेजबानी में दिल्ली में 19वें राष्ट्रमंडल खेलों में 101 पदक जीतकर इतिहास रचा था।
विज्ञापन


अब उसके सामने ग्लास्गो में 23 जुलाई से शुरू हो रहे 20वें राष्ट्रमंडल खेलों में इस इतिहास को दोहराने की चुनौती रहेगी।

भारत ने 2010 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 38 स्वर्ण, 27 रजत और 36 कांस्य सहित कुल 101 पदक जीतकर पदक तालिका में ऑस्ट्रेलिया (कुल 177 पदक) के बाद दूसरा स्थान हासिल किया था। भारत का राष्ट्रमंडल खेलों में यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।

भारत ने दिल्ली राष्ट्रमंडल के एक महीने बाद चीन में गुआंगझू में हुए एशियाई खेलों में अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और उसके 2 साल बाद 2012 के लंदन ओलंपिक में कुल 6 पदक जीतकर अपना बेस्ट दिया था।
विज्ञापन


इस समय भारतीय संभावनाओं पर हालांकि कई सवाल उठाए जा रहे हैं क्योंकि भारतीय खिलाड़ियों की तैयारियों के बारे में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए), भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और संबंधित खेलों में महासंघों की तरफ से कोई बहुत विशेष जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत इन खेलों में 224 सदस्यीय दल उतार रहा है। ग्लास्गो में 17 खेलों का आयोजन हो रहा है जिनमें भारत 14 खेलों में हिस्सा लेगा। यही कारण है कि भारत के पदक घटने की तमाम संभावनाएं व्यक्त की जा रही है।

विजय होंगे ध्वजवाहक
आखिरकार लंबे विचार-विमर्श के बाद राष्ट्रमंडल खेलों गेम्स के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक पर फैसला हो गया।

लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले शूटर विजय कुमार ग्लास्गो में भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे। हालांकि इस गौरव के लिए इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की पहली पसंद बीजिंग ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा थे।


आईओए ने सोमवार की सुबह उन्हीं के नाम पर अपनी अंतिम मुहर भी लगाई लेकिन बिंद्रा ने अपने मेडल के लिए यह सम्मान उठाने में लाचारी जता दी। बिंद्रा ने तर्क दिया कि एक तो उनकी तबीयत भी ठीक नहीं है और दूसरा उद्घाटन समारोह के बाद अगले दिन से उनका इवेंट शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed