फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India defeated Pakistan 4-0 in Davis Cup defeated for the eighth time made place in World Group-1

Davis Cup: भारत ने डेविस कप में पाकिस्तान को 4-0 से हराया, आठवीं बार शिकस्त दी, विश्व ग्रुप-1 में जगह बनाई

Sun, 04 Feb 2024 08:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: रोहित राज Updated Sun, 04 Feb 2024 08:41 PM IST
सार

रविवार को खेले गए युगल मुकाबले में युकी भांबरी और साकेत मायनेनी ने जीत हासिल की और उसके बाद निकी पूनाचा ने डेविस कप में अपने पहले मैच में विजय हासिल की। इससे पहले शनिवार को रामकुमार और श्रीराम एन बालाजी ने अपने एकल मुकाबले जीतकर 2-0 की बढ़त दिला दी थी।

विज्ञापन
India defeated Pakistan 4-0 in Davis Cup defeated for the eighth time made place in World Group-1
इस्लामाबाद में भारत की टेनिस टीम - फोटो : PTI

विस्तार

साठ साल के लंबे अंतराल के बाद पाकिस्तान के ऐतिहासिक दौरे पर पहुंची भारतीय डेविस कप टीम ने मेजबान टीम के खिलाफ 4-0 की बढ़त बनाकर विश्व ग्रुप-1 में जगह सुनिश्चित कर ली है। रविवार को खेले गए युगल मुकाबले में युकी भांबरी और साकेत मायनेनी ने जीत हासिल की और उसके बाद निकी पूनाचा ने डेविस कप में अपने पहले मैच में विजय हासिल की। इससे पहले शनिवार को रामकुमार और श्रीराम एन बालाजी ने अपने एकल मुकाबले जीतकर 2-0 की बढ़त दिला दी थी। 
विज्ञापन


भारत की भांबरी और मायनेनी की जोड़ी ने मुजामिल मुर्तजा और अकील खान की जोड़ी को 6-2, 7-6 (5) से हराया। पाकिस्तान ने इस मुकाबले में बरकत उल्लाह की जगह अनुभवी अकील खान को उतारा था ताकि करो या मरो के मुकाबले में उम्मीदें कायम रखी जा सके लेकिन पाकिस्तान की सारी कोशिशें धरी रह गईं। युगल रबर जीतने के साथ भारत ने 3-0 से टाई में निर्णायक बढ़त बना ली थी। 
विज्ञापन


नहीं हुआ पांचवां मुकाबला
भांबरी और दमदार सर्विस करने वाले मायनेनी ने मैच में अपना दबदबा रखा। दोनों टीमों के खेल के स्तर में अंतर साफ नजर आ रहा था। मेजबान खिलाड़ियों को मायनेनी की ताकतवर सर्विस का सामना करने में ही परेशानी हो रही थी। मायनेनी ने अपनी सर्विस पर कोई अंक नहीं गंवाया। नेट पर भी उनका खेल अच्छा रहा। भारतीय खिलाड़ियों खासकर भांबरी के रिटर्न अच्छे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उलट एकल औपचारिक रह गया था। भारतीय टीम ने 28 साल के पूनाचा को उतारा जिन्होंने मोहम्मद शोएब को 6-3, 6-4 से हराया। पांचवां मुकाबला खेला ही नहीं गया। शोएब को सर्विस में दिक्कत आ रही थी। हालांकि उनका बैकहैंड अच्छा था जिसे पूनाचा ने भांप लिया था जिसके कारण उनके बैकहैंड पर गेंद नहीं दी। पाकिस्तान खिलाड़ी ने बेजा गलतियां भी कीं।


भारत की लगातार 8वीं जीत
भारत की पाकिस्तान पर लगातार 8वीं जीत है। अब भारत सितंबर में विश्व ग्रुप-1 में खेलेगा जबकि पाकिस्तान की टीम ग्रुप-2 में ही रहेगी। भारतीय टीम ने मुश्किल हालात के अनुरूप अपने को ढाला और कड़ी सुरक्षा में खिलाड़ियों की मैदान से बाहर सीमित गतिविधियों का असर अपने खेल पर नहीं पड़ने दिया। पाकिस्तान टेनिस महासंघ (पीटीएफ) ने सुरक्षा को लेकर कड़ी व्यवस्था कर रखी थी जिससे ऐतिहासिक दौरे में किसी अप्रिय घटना का सामना न करना पड़े। भारतीय कप्तान जीशान अली ने कहा कि पीटीएफ की सभी व्यवस्थाएं अच्छी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed