फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   india clinch championship in junior asian wrestling

जूनियर एशियाई कुश्तीः फ्रीस्टाइल में भारत बना विजेता

Mon, 17 Jun 2013 03:17 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Mon, 17 Jun 2013 03:17 PM IST
विज्ञापन
india clinch championship in junior asian wrestling

थाईलैंड के फुकेट में आयोजित एशियाई जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता भारत की पुरुष टीम ने जीत ली है। हालांकि महिला वर्ग में भारतीय टीम को उपविजेता के रूप में ही संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन


रविवार को खत्म हुई प्रतियोगिता में फ्रीस्टाइल मुकाबलों में तीन स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर भारत ने चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। भारत ओवर आल 68 अंक जुटाकर चैंपियन बना।

विज्ञापन


फ्रीस्टाइल वर्ग में मंगल कादयान ने शनिवार को स्वर्ण पदक जीता था। अगले ही दिन प्रदीप कुमार ने 60 किग्रा में उत्तर कोरिया के किम कुक ग्वांग और सुमित ने 96 किग्रा में कजाकिस्तान के इनकार येरमुकामबेत को हराकर स्वर्ण पदकों की संख्या को बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास ने 66 किग्रा और प्रदीप कुमार ने 74 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीते। मनदीप ने 55 किग्रा और सुरजीत ने 120 किग्रा में कांस्य पदक जीते।

महिला वर्ग में भारत उपविजेता रहा था। ग्रीको रोमन वर्ग में भारत पांचवें स्थान पर रहा। ममता और दिवेकर मनीषा महादेव ने महिला वर्ग में रजत पदक जीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed