फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   ind vs pak: indian hockey midfielder hardik singh speaks on india vs pakistan rivalry know details

IND vs PAK: 'हमसे उनका क्या मुकाबला...', भारतीय मिडफील्डर हार्दिक सिंह ने दिखाए पाकिस्तान को तेवर; लगाई लताड़

Fri, 26 Sep 2025 09:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 26 Sep 2025 09:55 PM IST
सार

एक समय में हॉकी की दिग्गज मानी जाने वाली पाकिस्तानी टीम ने चार बार ओलंपिक स्वर्ण जीता है जबकि भारत आठ बार की ओलंपिक चैंपियन है। पिछले कुछ साल में भारत ने हालांकि लगातार दो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर वापसी की है लेकिन पाकिस्तान में हॉकी पतन की राह पर है।

विज्ञापन
ind vs pak: indian hockey midfielder hardik singh speaks on india vs pakistan rivalry know details
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI/ANI

विस्तार

स्टार हॉकी मिडफील्डर हार्दिक सिंह ने शुक्रवार को कहा कि क्रिकेट की ही तरह हॉकी में भी पाकिस्तान का भारत से कोई मुकाबला नहीं है। एक समय में हॉकी की दिग्गज मानी जाने वाली पाकिस्तानी टीम ने चार बार ओलंपिक स्वर्ण जीता है जबकि भारत आठ बार की ओलंपिक चैंपियन है। पिछले कुछ साल में भारत ने हालांकि लगातार दो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर वापसी की है लेकिन पाकिस्तान में हॉकी पतन की राह पर है।
विज्ञापन


हार्दिक ने क्या कहा?
हार्दिक ने 'इंडिया टुडे कांक्लेव' में कहा, 'मुझे लगता है कि इस समय तो कोई मुकाबला नहीं है तो इस पर बात करना बेकार है। दोनों टीमों के बीच बहुत अंतर है। मुझे लगता है कि उनके खिलाड़ी अच्छे हैं पर सुविधायें नहीं मिल रही है। उन्होंने आखिरी बार हमें 2014 में हराया था। उसके बाद से पाकिस्तान ने भारत को हॉकी में नहीं हराया है। पिछले बारह साल से हम उनसे हारे नहीं है।' पाकिस्तान ने अगस्त सितंबर में बिहार के राजगीर में हुए एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया था। भारत ने वह टूर्नामेंट जीतकर अगले साल अगस्त में नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले विश्व कप के लिये क्वालिफाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed