फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   IND vs PAK Davis Cup India took 2-0 lead over Pakistan Ramkumar and Balaji won

IND vs PAK Davis Cup: पाकिस्तान पर भारत ने बनाई 2-0 की बढ़त, रामकुमार और बालाजी ने हासिल की जीत

Sat, 03 Feb 2024 11:06 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: रोहित राज Updated Sat, 03 Feb 2024 11:06 PM IST
सार

भारत अब विश्व ग्रुप एक में जगह बनाने से एक जीत दूर है। युकी भांबरी और साकेत मायनेनी अब रविवार को मुकाबला जीतने की कोशिश करेंगे। तीसरे मैच में उनका सामना मुजम्मिल मुर्तजा और बरकत उल्लाह की जोड़ी से होगा।

विज्ञापन
IND vs PAK Davis Cup India took 2-0 lead over Pakistan Ramkumar and Balaji won
रामकुमार रामनाथन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेनिस खिलाड़ियों रामकुमार रामनाथन और एन श्रीराम बालाजी की जीत की मदद से भारत ने शनिवार को इस्लामाबाद में डेविस कप विश्व ग्रुप एक प्ले ऑफ मुकाबले में पाकिस्तान पर 2-0 से बढ़त बनाई। ऐसाम उल हक ने शुरुआती एकल में कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन तीसरे सेट में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पिछड़ गए।
विज्ञापन


रामकुमार ने इस्लामाबाद खेल परिसर में ऐसाम से पहला सेट गंवा दिया था, लेकिन वापसी करते हुए 6-7(3), 7-6(4), 6-0 से जीत हासिल कर भारत को 1-0 से आगे कर दिया। इस मैच में 43 वर्षीय ऐसाम ने 10 डबल फॉल्ट की। ऐसाम कड़कड़ाती ठंड में अपने ‘डबल फॉल्ट’ पर लगाम नहीं लगा सके जबकि रामकुमार ने जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा अपने रिटर्न बेहतर करना शुरू किया।
विज्ञापन




बालाजी ने अकील को आसानी से हराया
बारिश से प्रभावित दूसरे एकल में युगल विशेषज्ञ बालाजी को अकील खान ने चुनौती दी, लेकिन वह पाकिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी को 7-5, 6-3 से पराजित करने में सफल रहे। बालाजी ने मैच पर शिकंजा कसा हुआ था। उन्होंने दोनों सेट में एक-एक बार अकील की सर्विस तोड़ी। उनकी मजबूत सर्विस, ड्रॉप शॉट्स का बखूबी इस्तेमाल और मूवमेंट अंत में उन्हें आसान जीत दिलाने में सफल रहे।



रविवार को युकी और मायनेनी की जोड़ी का मैच
भारत अब विश्व ग्रुप एक में जगह बनाने से एक जीत दूर है। युकी भांबरी और साकेत मायनेनी अब रविवार को मुकाबला जीतने की कोशिश करेंगे। तीसरे मैच में उनका सामना मुजम्मिल मुर्तजा और बरकत उल्लाह की जोड़ी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed