फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   iga swiatek close to becoming French Open champion third time will face Muchova in womens final

French Open: स्वियातेक तीसरी बार फ्रेंच ओपन चैंपियन बनने के करीब, महिला वर्ग के फाइनल में मुचोवा से मुकाबला

Sat, 10 Jun 2023 08:47 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Sat, 10 Jun 2023 08:47 AM IST
सार

दोनों खिलाड़ियों के बीच यह करियर में दूसरी भिड़ंत है, इससे पूर्व चार साल पहले प्राग ओपन क्लेकोर्ट टूर्नामेंट में मुचोवा ने स्वियातेक को तीन सेटों के मुकाबले में 4-6, 6-1, 6-4 से मात दी थी। उस समय स्वियातेक 95वीं रैंकिंग की और मुचोवा 106वीं रैंकिंग की खिलाड़ी थीं।

विज्ञापन
iga swiatek close to becoming French Open champion third time will face Muchova in womens final
कैरोलिना मुचोवा और इगा स्वियातेक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी पोलैंड की इगा स्वियातेक और चेक गणराज्य की कैरोलिना मुचोवा के बीच शनिवार (10 जून) को फ्रेंच ओपन टेनिस के महिला वर्ग का फाइनल खेला जाएगा। स्वियातेक यहां दो बार खिताब जीत चुकी हैं जबकि मुचोवा ने पहली बार इस ग्रैंडस्लैम के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है।
विज्ञापन


दोनों खिलाड़ियों के बीच यह करियर में दूसरी भिड़ंत है, इससे पूर्व चार साल पहले प्राग ओपन क्लेकोर्ट टूर्नामेंट में मुचोवा ने स्वियातेक को तीन सेटों के मुकाबले में 4-6, 6-1, 6-4 से मात दी थी। उस समय स्वियातेक 95वीं रैंकिंग की और मुचोवा 106वीं रैंकिंग की खिलाड़ी थीं। अब हालात अलग हैं, स्वियातेक गत विजेता हैं और पिछले एक साल से नंबर एक की कुर्सी पर कायम हैं। वह अपने चौथे ग्रैंडस्लैम खिताब से एक जीत दूर हैं। चार साल में तीसरा फ्रेंच ओपन जीतने की दहलीज पर हैं।
विज्ञापन

iga swiatek close to becoming French Open champion third time will face Muchova in womens final
कैरोलिना मुचोवा - फोटो : ट्विटर
गैरवरीय खिलाड़ी के रूप में खेल रही मुचोवा
मुचोवा का करियर चोटों के कारण काफी प्रभावित रहा है। जहां स्वियातेक शीर्ष वरीय है, वहीं कैरोलिना गैरवरीय खिलाड़ी के रूप में खेल रही हैं। पिछले दो हफ्तों से चेक गणराज्य की खिलाड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने सेमीफाइनल में बेलारूस की आर्यना सबालेंका को मैच प्वाइंट से वापसी करते हुए उलटफेर में हराकर उनके फिर से नंबर एक बनने की संभावना को खत्म कर दिया। स्वियातेक की बात करें तो इस टूर्नामेंट में अभी तक पोलैंड की इस खिलाड़ी ने एक सेट नहीं गंवाया है।

iga swiatek close to becoming French Open champion third time will face Muchova in womens final
इगा स्वियातेक - फोटो : social media
मैच से पहले खिलाड़ियों ने क्या कहा?
इगा स्वियातेक ने मैच से पहले कहा, ''मैं मुचोवा का खेल पंसद करती हूं, वह बेहतरीन लय में हैं और ऐसी खिलाड़ी हैं, जो किसी भी दिन उलटफेर कर सकती हैं।'' वहीं, मुचोवा ने कहा, ''मैंने कभी नहीं सोचा था कि फाइनल में खेलूंगी। मुझे अपने आप पर भरोसा है, मैं लगातार बेहतर खेलना चाहती हूं।''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed