फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   i was offered cash to lost in final bout, says sushil

सुशील को फाइनल हारने के लिए किसने दिया 2.5 करोड़ का ऑफर?

Fri, 23 Aug 2013 12:24 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 23 Aug 2013 12:24 PM IST
विज्ञापन
i was offered cash to lost in final bout, says sushil

सिर्फ क्रिकेट ही मैच फिक्सिंग का शिकार नहीं है, बल्कि कुश्ती जैसे खेलों के लिए भी 'धोखेबाजी' का यह तरीका एक नासूर बन गया है। देश के नंबर वन पहलवान सुशील कुमार ने इसी सिलसिले में बड़ा खुलासा कर हड़कंप मचा दिया है।।

विज्ञापन


ओलंपिक खेलों में देश को दो बार पदक दिलाने वाले पहलवान सुशील को तीन साल पहले एक मैच हारने के लिए ढाई करोड़ रुपए का लालच दिया गया था।

पूर्व विश्व चैंपियन सुशील कुमार ने सनसनीखेज खुलासा किया है कि उन्हें 2010 में मॉस्को में विश्व कप में फाइनल मुकाबले से पहले मैच हारने के लिए पैसे देने का ऑफर दिया गया था।
विज्ञापन


सुशील ने टीओआई को बताया कि वह जब रूसी पहलवान एलन गोगाव से मुकाबले की तैयारी कर रहे थे तभी उन्हें जानबूझकर मैच हारने के लिए पैसे देने की बात कही गई। उन्होंने कहा, 'मेरे कैंप का एक साथी मेरे पास आया और उसने कहा कि कोई कुश्ती के बारे में तुमसे बात करना चाहता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले सुशील ने उस समय के घटनाक्रम को याद करते हुए कहा, 'जब उसने पूरी बात बताई तो मैं हैरान रह गया।'

उन्होंने कहा, 'यह प्रस्ताव कुछ करोड़ रुपए का था। एक पहलवान के लिए यह रकम बहुत ज्यादा थी।' उन्होंने बताया कि पैसे का ऑफर करने वालों के मुकाबला रूस में हो रहा है और फाइनल में मेरे खिलाफ एक रूसी पहलवान है। इसलिए हम चाहते हैं कि हमारे देश में हमारा ही खिलाड़ी मुकाबला जीते।'


सुशील ने ऑफर ठुकरा दिया। फाइनल में उन्होंने रूसी पहलवान को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसके बाद इतिहास रचते हुए वह विश्व कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने वाले देश के पहले पहलवान बने थे।

उन्होंने आगे कहा, 'दो या चार करोड़ रुपए का सवाल नहीं है। हमारी भी इज्जत की बात है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed