फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   i am fit for panasonic open golf tournament says digvijay singh

पीछे छूट गया खराब दौर: दिग्विजय

Mon, 18 Feb 2013 06:44 PM IST
नई दिल्ली/सौरभ गुप्ता
नई दिल्ली/सौरभ गुप्ता Updated Mon, 18 Feb 2013 06:44 PM IST
विज्ञापन
i am fit for panasonic open golf tournament says digvijay singh

2012 में अपना पहला एशियन टूर खिताब जीतने वाले भारतीय गोल्फर दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनका खराब दौर पीछे छूट गया है और अब वह नए उत्साह के साथ आने वाली चुनौतियों का सामना करेंगे। सोमवार को यहां तीसरे पैनासोनिक ओपन गोल्फ की घोषणा के अवसर पर 2011 के विजेता अनिर्वाण लाहिडी और 2012 के चैंपियन दिग्विजय भी मौजूद थे। गत चैंपियन दिग्विजय ने उम्मीद जताई कि इस बार भी कोई भारतीय ही यह खिताब जीतकर हैट्रिक बनाएगा।

विज्ञापन


पैनासोनिक ओपन गोल्फ पर है नजर
चार से सात अप्रैल तक यहां दिल्ली के गोल्फ कोर्स में चलने वाले पैनासोनिक ओपन गोल्फ में 22 देशों के 156 एशियन टूर प्रोफेशनल हिस्सा लेंगे। तीन लाख डॉलर की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में 25 एशियन टूर विजेता भी चुनौती पेश करेंगे। टूर्नामेंट के शीर्ष तीन खिलाड़ियों को इस साल जापान के ओसाका में सितंबर में एशिया पैसिफिक पैनासोनिक ओपन में खेलने का निमंत्रण मिलेगा। इस दौरान दिग्विजय ने कहा कि उनके ऊपर मौजूदा चैंपियन होने का कोई दबाव नहीं है। दबाव तो तब था जब उन्होंने यह खिताब नहीं जीता था।
विज्ञापन


भारतीय गोल्फ में है काफी गहराई
इस दौरान दिग्विजय से पूछा गया कि चैंपियन बनने के बाद उनकी फॉर्म खराब क्यों हो गई तो उन्होंने कहा, ‘पैनासोनिक ओपन जीतने के बाद मैं खराब दौर से गुजरा। इस दौरान मेरे सामने कई परेशानियां आई। मेरी फिटनेस और तकनीक में भी कमी आई। लेकिन अब सब कुछ सही हो चुका है। मैं खराब दौर से निकल चुका हूं और वापसी के लिए तैयार हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही दिग्विजय ने कहा भारतीय गोल्फ में अब काफी गहराई आ गई है। मुझे बड़ी हैरानी होगी यदि कोई भारतीय इस बार खिताब नहीं जीत पाता है। भारतीयों के पास दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को हराने का दम है। जीव मिल्खा सिंह ने गत वर्ष स्काटिश ओपन जीतकर इस बात को साबित कर दिखाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed