फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Youth Olympics hockey Indian teams lost in finals but win historic silver medals

यूथ ओलंपिक 2018 हॉकी: भारतीय पुरुष और महिला टीम ने हारकर भी रचा इतिहास, सिल्वर मेडल जीता

Mon, 15 Oct 2018 09:02 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 15 Oct 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
Youth Olympics hockey Indian teams lost in finals but win historic silver medals
यूथ ओलंपिक्स में भारतीय हॉकी टीम

भारत ने 2018 यूथ ओलंपिक के हॉकी फाइव साइड हॉकी स्पर्धा में पहली बार मेडल जीता, जब विवेक प्रसाद और उनकी टीम ने रविवार को सिल्वर मेडल जीता। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को फाइनल में मलयेशिया के खिलाफ 2-4 की शिकस्त झेलनी पड़ी। 

विज्ञापन


कुछ घंटों के बाद महिला टीम ने भारतीय हॉकी फाइव साइड में सिल्वर मेडल जीतकर पदकों की संख्या में इजाफा किया। भारतीय महिला हॉकी टीम को फाइनल में अर्जेंटीना के हाथों 1-3 की शिकस्त सहनी पड़ी। बता दें कि यह पहला मौका था जब भारतीय टीम फाइव साइड स्पर्धा में उतरी थी।
विज्ञापन


फाइनल में कमाल नहीं कर सकी भारतीय टीम

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-4 से शिकस्त के अलावा भारतीय टीम ने अपने सभी मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया था। विवेक ब्रिगेड को रविवार को गोल्ड मेडल का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। कप्तान विवेक ने दूसरे ही मिनट में गोल करके मलयेशिया पर दबाव भी बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, इसके बाद मलयेशिया ने भी वापसी और जल्द ही स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद विवेक ने छठें मिनट में एक और गोल करके भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी। मलयेशिया ने दूसरे हाफ में कमाल की वापसी की और तीन गोल दागते हुए मुकाबला 4-2 से जीत लिया।


मेजबान टीम से पार नहीं पा सकी भारतीय टीम

अर्जेंटीना ने अपनी साख को बरकरार रखते हुए एकतरफा मैच में भारतीय महिला टीम को मात दी। अर्जेंटीना को गोल्ड मेडल जीतने का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा था। मेजबान टीम ने शुरुआत से भारत को कोई मौका नहीं दिया और गेंद ज्यादातर अपने नियंत्रण में रखी। इसका फायदा भी अर्जेंटीना को मिला और उसने मैच 3-1 से जीतकर गोल्ड अपने नाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed