{"_id":"61eda2e301281830a35bb6a6","slug":"womens-asia-cup-defending-champion-india-stunned-0-2-by-japan-in-2nd-pool-a-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"Women's Asia Cup: गत चैंपियन भारत उलटफेर का शिकार, जापान ने 2-0 से हराया","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
Women's Asia Cup: गत चैंपियन भारत उलटफेर का शिकार, जापान ने 2-0 से हराया
Mon, 24 Jan 2022 12:18 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
हॉकी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत चैंपियन भारत को महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में पूल ए के दूसरे मैच में जापान के हाथों उलटफेर का सामना करना पड़ा। रविवार को यहां खेले गए मुकाबले में भारत को एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जापान के हाथों 0-2 से हार झेलनी पड़ी। जापान ने नागा यूरी (दूसरे मिनट) और साकी तनाका (42वें मिनट) के गोल से भारतीयों को चौंका दिया।
विज्ञापन
मैच में भारतीय खिलाड़ियों को धीमी शुरुआत करना महंगा पड़ा क्योंकि जापान ने दूसरे मिनट में नागाई यूरी के गोल से बढ़त हासिल कर ली। एक गोल से पिछड़ने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए पहले क्वार्टर में दो पेनल्टी कार्नर हासिल किए लेकिन वे दोनों को गोल में बदलने में नाकाम रहे। जापान ने इसके बाद अपनी रक्षापंक्ति को मजबूत किया और भारतीय टीम को मौके बनाने के बाद भी गोल करने से रोक दिया।
विज्ञापन
जापान ने इसके बाद 42वें मिनट में दूसरा गोल कर भारतीय टीम को पूरी तरह से चौंका दिया। भारतीय टीम ने इसके बाद आक्रामक खेल दिखाया और फिर से दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए लेकिन खिलाड़ी इस बार भी दोनों को गोल में बदलने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
जापान अब पूल ए में दो मैचों में दोनों जीतकर शीर्ष पर है, जबकि भारत अपने पहले मैच में मलयेशिया पर 9-0 से जीत दर्ज करने के बाद दूसरे स्थान पर है। भारत का अगला पूल मैच सोमवार को सिंगापुर से होगा। दोनों पूलों से शीर्ष दो टीमें टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।