फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Women world t-20: India will face England in crucial game of semi final

महिला वर्ल्ड टी-20: हरमन की टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी, फाइनल पर नजर

Mon, 19 Nov 2018 10:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Nov 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
Women world t-20: India will face England in crucial game of semi final

भारतीय टीम का सामना आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में 2009 की चैंपियन इंग्लैंड से होगा जिसे वेस्ट इंडीज ने आखिरी ग्रुप मैच में चार विकेट से हराया। भारत ने ग्रुप चरण में तीनों मैच जीते हैं और अब वह इंग्लैंड से पिछले साल 50 ओवरों के विश्व कप फाइनल में मिली हार का बदला चुकता करना चाहेगी।

विज्ञापन


हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम ने आखिरी पूल मैच में तीन बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराया। गत चैंपियन वेस्ट इंडीज ग्रुप ए में आठ अंक लेकर शीर्ष पर रही। विंडीज की अंतिम ओवर में जीत: मेजबान वेस्टइंडीज ने ग्रुप ए के अंतिम लीग मैच में इंग्लैंड को आखिरी ओवर में हराया।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 8 विकेट पर 115 रन पर रोक दिया। इसके बाद तीन गेंद बाकी रहते छह विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। देवेंद्र डोटिन ने 52 गेंद में 48 रन की पारी खेली। टॉस जीतने के बाद वेस्ट इंडीज को गेंदबाज शाकेरा सलमान ने दो विकेट लेकर अच्छी शुरुआत दी। इंग्लैंड के छह विकेट 50 रन पर गिर गए थे लेकिन सोफिया डंकले (35) और आन्या श्रबसोले (29) ने 58 रन की साझेदारी करके टीम को 100 रन के पार पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed