फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   These young players will be watch out in the hockey World Cup

हॉकी विश्व कप: इन युवाओं पर रहेंगी निगाह, फैंस के दिलों पर दिलप्रीत का राज

Mon, 26 Nov 2018 03:38 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Nov 2018 03:38 AM IST
विज्ञापन
These young players will be watch out in the hockey World Cup
hockey world cup

ओडिशा विश्व कप में स्टार खिलाड़ियों के बीच युवा भी अपनी स्टिक से चमक बिखेरकर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। आइए जानते हैं पांच ऐसे ही युवा खिलाड़ियों को।

विज्ञापन


दिलप्रीत जीतना चाहेंगे दिल
भारत के 19 वर्षीय दिलप्रीत सिंह अपने खेल से घरेलू दर्शकों के बीच दुनिया भर के हॉकी प्रेमियों का दिल जीतने को बेताब हैं। मलयेशिया में पिछले साल हुए अंडर-21 सुल्तान जोहोर कप में दिलप्रीत ने छह मैचों में नौ गोल दागकर अपनी क्षमता का परिचय दिया था। उनके इसी शानदार प्रदर्शन से प्रभावित होकर कोच हरेंद्र सिंह ने उन्हें सीनियर टीम में शामिल किया। वह विश्व कप के सबसे युवा खिलाड़ी बनने की दहलीज पर हैं। दिलप्रीत का टीम में शामिल होना हरेंद्र का युवा पीढ़ी में दर्शाए गए भरोसा का उदाहरण है।
विज्ञापन


हार्वी भी दम दिखने को तैयार
मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम के 20 वर्षीय जक हार्वी भी अपना दम दिखाने को तैयार है। तीन बार के ओलंपियन गोर्डोन पियर्स के पोते हार्वी के खून में ही हॉकी दौड़ती है। पिछले साल यहीं हुए वर्ल्ड लीग फाइनल्स में ऑस्ट्रेलिया के डिफेंस को मजबूत करने और टीम को खिताब दिलाने में हार्वी ने अहम भूमिका निभाई थी। हार्वी ने 39 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कासेला भी कम नहीं
अर्जेंटीना के 21 वर्षीय माइको कासेला भी किसी से कम नहीं हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 35 मैच खेल चुके कासेला अर्जेंटीना की टीम में शामिल सबसे कम उम्र के खिलाड़ी लखनऊ में 2016 में हुए अंडर-21 जूनियर विश्व में वह बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे थे।

ओलंपियन क्रून भी
नीदरलैंडस के 20 वर्षीय जोरिट क्रून के पास मात्र 18 वर्ष की उम्र में ओलंपिक में खेलने का अनुभव है। कोच मैक्स काल्डास द्वारा क्रून को रियो ओलंपिक के लिए चुने जाने के  फैसले से काफी हलचल मची थी। कई लोगों ने इसे काल्डास के दांव के रूप में देखा, लेकिन क्रून के प्रदर्शन ने सभी अलोचकों के मुंह पर ताला लगा दिया। क्रून 56 मैच खेल चुके और टीम के अहम सदस्य बन गए हैं।

टिम
रियो ओलंपिक में खेलने वाले 21 वर्षीय टिम हेर्जबुर्क ने अपने दम पर जर्मनी की राष्ट्रीय टीम में जगह पक्की की है। लखनऊ में हुए जूनियर हॉकी विश्व कप में टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे टिम ने 54 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। पिछले साल घुटने की चोट के कारण वह लंबे समय तक मैदान से बाहर रहे थे। अब वह वापसी कर चुके हैं और अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं।

एनरिक
मात्र 22 साल की उम्र में 73 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके स्पेन के एनरिक गोंजालेज भी अपना दिन होने पर किसी भी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अपनी टीम को जीत दिलाने में सक्षम हैं। एनरिक अपनी बेहतरीन तेजी और हॉकी स्टिक के साथ अपने शानदार कौशल के लिए जाने जाते हैं। इस टूर्नामेंट के छह उभरते खिलाड़ियों में शामिल एनरिक ने सबसे अधिक मैच खेले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed