फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Sushila Chanu says We are confident of qualifying for Olympics

सुशीला चानू ने कहा, ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के प्रति आश्वस्त

Mon, 21 Oct 2019 10:57 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 21 Oct 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Sushila Chanu says We are confident of qualifying for Olympics
सुशीला चानू - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय महिला हॉक टीम की मिडफील्डर सुशीला चानू को विश्वास है कि भारतीय महिला हाकी टीम टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहेगी क्योंकि पिछले तीन वर्षों में टीम ने काफी सुधार किया है। भारतीय टीम ने 36 साल बाद रियो ओलंपिक 2016 में जगह बनाई थी। अगले साल टोक्यो में होने वाले खेलों में जगह बनाने के लिए भारतीय टीम को एक और दो नवंबर को अमेरिका से भिड़ना है। 

विज्ञापन


सुशीला ने कहा, 'हम जानते हैं कि ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अहसास कैसा होता है क्योंकि हम 36 साल बाद रियो में खेले थे। हालांकि हम जब वहां से वापस लौटे थे तो सभी का मानना था कि हमें अपने खेल में लगातार सुधार करने और निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है जिससे हमें अगले ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में मदद मिले।'
विज्ञापन


 उन्होंने कहा, 'पिछले ओलंपिक के बाद हम काफी आगे बढ़ गये हैं और अब हम सभी टोक्यो ओलंपिक में जगह बनाने के लिये प्रतिबद्ध हैं।' भारत का रियो ओलंपिक में निराशाजनक प्रदर्शन रहा था। टीम चार मैचों में हारने और एक ड्रा खेलने के बाद पहले दौर में ही बाहर हो गई थीं सुशीला ने कहा, 'हमारी वर्तमान टीम में दस खिलाड़ी ऐसी हैं जो रियो में खेल चुकी हैं और हम सभी फिर से उस अहसास से गुजरना चाहती हैं। केवल यही नहीं इस बार हम देश के लिये पदक जीतना चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


 विश्व में नौवें नंबर की भारतीय टीम विश्व में 13वें नंबर के अमेरिका के खिलाफ मुकाबले से पहले अभी कलिंगा हाकी स्टेडियम में अभ्यास कर रही है। सुशीला ने कहा, 'हमारे पास तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने का सुनहरा मौका है क्योंकि हम अमेरिका के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर खेलेंगे। हमें दर्शकों का समर्थन मिलेगा। अमेरिका भले ही मजबूत टीम है लेकिन हमें खुद पर और अपने खेल पर पूरा भरोसा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed