फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Sultan of Johor Cup 2019: India beat Australia 5-1, and qualify for final

सुल्तान जोहोर कप: ऑस्ट्रेलिया को 5-1 से रौंदते हुए भारत ने फाइनल के लिए किया क्वालीफाई

Wed, 16 Oct 2019 05:48 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 16 Oct 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
Sultan of Johor Cup 2019: India beat Australia 5-1, and qualify for final
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : पीटीआई

भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने बुधवार को 5-1 के विशाल अंतर से ऑस्ट्रेलिया को रौंदते हुए नौवें सुल्तान जौहर कप के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। तमन दया हॉकी स्टेडियम में हुए इस मैच में भारत की ओर से शीलानंद लाकड़ा (26', 29'), दिलप्रीत सिंह (44'), गुरुसाहिबजीत सिंह (48') और मनदीप मोर (50') ने गोल किए।

विज्ञापन


भारत को ऑस्ट्रेलिया की गलती से पहले ही मिनट में गोल करने का मौका मिला, लेकिन रोबर्ट मैकलिनान ने तेजी दिखाते हुए गुरसाहिबजीत को सही कोण हासिल नहीं करने दिया और फिर गेंद को बाहर कर दिया। इसके बाद पूरे क्वार्टर में अधिकांश समय मिडफील्ड में खेल देखने को मिला।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया को आठवें मिनट में पहला पेनल्टी कार्नर मिला, लेकिन टीम इसे गोल में नहीं बदल सकी। भारत ने दूसरे क्वार्टर में गोलकीपर प्रशांत चौहान को मैदान पर उतारा। ऑस्ट्रेलिया ने इस बीच अच्छा मूव बनाया और माइकल फ्रांसिस के शाट को सैम मैककुलो ने गोल की तरफ घुमाया, लेकिन चौहान ने इस हमले को नाकाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को दूसरे क्वार्टर में अपना पहला पेनल्टी कार्नर मिला, लेकिन गुरसाहिबजीत से गोल में तब्दील करने में नाकाम रहे। भारत ने इसके बाद लाकड़ा के गोल की बदौलत बढ़त बनाई। दिलप्रीत के शानदार पास से ऑस्ट्रेलिया डिफेंस छिटक गया, जिसका फायदा उठाते हुए लाकड़ा ने गेंद को गोल में पहुंचा दिया।

दूसरे क्वार्टर के अंत में चौहान ने ऑस्ट्रेलिया के एक और प्रयास को नाकाम किया। दिलप्रीत और लाकड़ा की जोड़ी ने इसके बाद एक बार फिर शानदार मूव बनाया और लाकड़ा ने एक और गोल दागते हुए भारत को मध्यांतर से पहले 2-0 की बढ़त दिला दी।


भारत ने दो गोल की बढ़त के बाद अंतिम दो क्वार्टर में दबाव बनाए रखा और तीन और गोल दागे। ऑस्ट्रेलिया ने भी इस दौरान एक गोल किया। भारत अपने अंतिम राउंड रोबिन मैच में शुक्रवार को ग्रेट ब्रिटेन से भिड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed