{"_id":"5b26f7674f1c1bf76e8b891b","slug":"spain-beats-indian-women-hockey-team-in-fourth-match-at-madrid","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला हॉकी टीम को फिर लगा स्पेन से तगड़ा झटका, मिली 1-4 से करारी हार","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
महिला हॉकी टीम को फिर लगा स्पेन से तगड़ा झटका, मिली 1-4 से करारी हार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 18 Jun 2018 05:36 AM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेन ने चौथे मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम को 4-1 से करारी मात दी। इसके साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम इस सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही है। स्पेन के लिए लोला रेरा ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 10वें और 34वें मिनट में दो गोल दागे जबकि अन्य दो गोल लुसिया जिमेनेज ने 19वें और कारमन कानो ने 37वें मिनट में किए।
विज्ञापन
भारत की ओर से एकमात्र गोल उदिता ने 22वें मिनट में किया। स्पेन ने भारत को शुरुआती मैच में 3-0 से हराया था जबकि दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। लेकिन मेहमान टीम ने वापसी करते हुए तीसरे मैच में 3-2 से जीत दर्ज की लेकिन शनिवार को उसे इस चौथे मैच में पराजय का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन
स्पेन ने भारत पर दबाव बनाते हुए पहले पांच मिनट में ही 2 पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिए थे लेकिन भारतीय टीम ने दोनों प्रयासों को विफल कर दिया। स्पेन की टीम शुरुआती 20 मिनट में काफी आक्रामक दिखी जिससे उसने दो गोल दाग दिए। शुरुआती झटकों के बाद भारत ने मेजबान टीम पर दबाव बनाना शुरू किया।
विज्ञापन
मेहमान ने अपने डिफेंस पर ध्यान लगाया और इसका उन्हें फल 22वें मिनट में उदिता के गोल से मिला जिन्होंने शानदार फील्ड गोल दागा। तीसरे क्वॉर्टर में स्पेन ने आक्रामकता बरती और अपनी बढ़त बरकरार रखी। उन्होंने तीसरा गोल 34वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर हासिल किया। तीन मिनट बाद यह बढ़त 4-1 हो गई।