फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Sjoerd Marijne is the new hockey coach on indian men team

इस वजह से नीदरलैंड के वाल्थेरुस मरीजिने पुरुष हॉकी टीम के कोच चुने गए

Fri, 08 Sep 2017 03:19 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Fri, 08 Sep 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
Sjoerd Marijne is the new hockey coach on indian men team
मेरिजीन
टीम इंडिया के नए हॉकी कोच वाल्‍थेरुस मरीजिने नीदरलैंड के काफी तेज तर्रार खिलाड़ी रहे हैं। 43 वर्षीय मरीजिने ने नीदरलैंड की महिला टीम को सबसे पहले प्रशिक्षण दिया। वह 2011 से 2014 तक नीदरलैंड की अंडर 21 महिला टीम के मुख्य कोच रहे हैं। इनके प्रशिक्षण के दौर में नीदरलैंड की अंडर 21 महिला टीम ने विश्व कप जीता।
विज्ञापन


पिछले साल फरवरी में मरीजिने को भारतीय महिला हॉकी टीम का मुख्य कोच बनाया गया। उन्हें चार साल के लिए यह जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन अब वह हॉकी में पुरुष टीम को प्रशिक्षण देंगे। रोल्ट ऑल्टमैंस को हटाने के बाद हॉकी इंडिया किसी ऐसे कोच की तलाश में ‌था जिसे भारत की खेल संरचना की समझ हो, जो यहां की परिस्थितियों का जानकार भी हो। मरीजिने हॉकी इंडिया के इस मापदंड में सबसे सटीक बैठे, नतीजन उन्हें हॉकी टीम की बागडोर सौंप दी गई। हॉकी इंडिया ने उम्मीद जताई है कि मरीजिने पुरुष हॉकी टीम को बेहतर ढंग से प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed