{"_id":"5bf9b8f6bdec22416b278041","slug":"security-arrangements-complete-for-shahrukh-khan-during-hockey-world-cup-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी विश्व कप के दौरान शाहरुख खान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, मिली यह धमकी","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
हॉकी विश्व कप के दौरान शाहरुख खान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, मिली यह धमकी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Nov 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
SRK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक स्थानीय संगठन द्वारा शाहरुख खान के चेहरे पर स्याही फेंकने की धमकी दिये जाने के बाद यहां हॉकी विश्व कप के दौरान उनकी प्रस्तावित यात्रा की सुरक्षा के चाक चौबंद उपाय किए गए हैं। भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त अनूप साहू ने कहा, 'हम हॉकी विश्व कप के दौरान शाहरुख खान की सुरक्षा के पूरे उपाय करेंगे । अभी तक हमें उनकी यात्रा का कार्यक्रम नहीं मिला है।'
विज्ञापन
शाहरुख को कलिंगा स्टेडियम पर 27 नवंबर को होने वाले उद्घाटन समारोह के लिये यहां आना है। कलिंगा सेना ने 17 बरस पहले अशोका फिल्म में उन पर ओडिशा के अपमान का आरोप लगाकर उनके चेहरे पर स्याही फेंकने और काले झंडे दिखाने की धमकी दी है।
विज्ञापन