फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   saleema tete wants to be the good defender of indian women hockey team

'खुद को भारतीय रक्षापंक्ति की मजबूत प्रहरी के स्थापित करने में लगी हूं'

Mon, 11 Mar 2019 11:45 PM IST
अभिषेक निगम सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Mon, 11 Mar 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
saleema tete wants to be the good defender of indian women hockey team
सलीमा टेटे

17 बरस की डिफेंडर सलीमा टेटे झारखंड के आदिवासी अंचल से आकर भारत की सीनियर महिला हॉकी टीम में नियमित जगह बनाने को बेताब हैं। सलीमा ने 10 बरस से भी कम उम्र में सबसे पहले हॉकी थामी और फिर सिमडेगा के बालिका स्पोटर्स हॉस्टल में अपनी शुरुआती हॉकी कौशल निखारने के साथ बहुत जल्द ही भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम में चमक दिखाई। 

विज्ञापन


अब सलीमा टेटे बेंगलुरू में भारत के चीफ डच हॉकी उस्ताद शुएड मराइन के मार्गदर्शन में भारत की 33 कोर ग्रुप की सीनियर संभावितों के साथ पसीना बहाने में जुटी हैं। सलीमा के साथ झारखंड की भारत की कोर ग्रुप की इन संभावितों में शामिल दूसरी खिलाड़ी निकी प्रधान हैं। 
विज्ञापन


निकी अब खुद को भारत की रक्षापंक्ति की मजबूत कड़ी के रूप में स्थापित कर चुकी हैं।  हॉकी इंडिया के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर डेविड जॉन सिमडेगा की 'किले की मजबूती प्रहरी' सलीमा टेटे के कायल हैं। सलीमा टेटे अपनी कप्तानी में भारत को बीते बरस ऑस्ट्रेलिया में यूथ ओलंपिक में रजत दिलाने के बाद वह सुर्खियों में आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी से डेविड उन्हें भारतीय हॉकी की कल की 'नायिका' के रूप में देखते हैं। भारत की सीनियर कोर ग्रुप की 33 संभावितों में शामिल सलीमा टेटे ने 'अमर उजाला' से कहा, 'अब हॉकी में हम आदिवासी खिलाड़ियों को झारखंड और देश में बहुत सुविधाएं मिल रही हैं। मैं हॉकी जहां भी पहुंची उसमें मेरे पिता सुलक्षण टेटे की हौसलाअफजाई का बहुत बड़ा योगदान है।' 

'मैं 2016 में 15 बरस ही भारत की सीनियर महिला हॉकी टीम के शिविर में आ गई थी।  मेरी तमन्ना भारतीय हॉकी में वही मुकाम हासिल करने की है जो कि कप्तान स्ट्राइकर रानी रामपाल ने हासिल किया है। हमारे मौजूदा कोच शुएर्ड मराइन का सारा फोकस मजबूत स्ट्रक्चर पर है। मैं खुद को अब उन्हीं की रणनीति के मुताबिक ढाल कर अपना खेल निखारने में लगी हूं। मैं खुद को भारत की रक्षापंक्ति की मजबूत प्रहरी के स्थापित करने में लगी हूं।'


सलीमा बताती है, 'मेरे छोटी बहन महिमा टेटे भी हॉकी खेलती हैं। एक लिहाज से हमारे घर में हॉकी का माहौल है। जब हम बहनें घर मे होती हैं तब भी चर्चा हॉकी पर होती है। कोच कोई भी हो मैं ध्यान बराबर उनसे कुछ नया सीखने और अपना खेल बेहतर करने पर लगाती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed