फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Rani Rampal includes in 60 member squad of Indian hockey team

रानी राष्ट्रीय शिविर के लिए 60 सदस्यीय महिला हॉकी टीम में

Thu, 25 Apr 2019 07:49 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 25 Apr 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
Rani Rampal includes in 60 member squad of Indian hockey team
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

कप्तान रानी रामपाल सहित 60 खिलाड़ियों को महिला हॉकी टीम के शुक्रवार से बेंगलुरु में शुरू होने वाले राष्ट्रीय शिविर के लिए चुना गया है। चोट के कारण मलेशिया के खिलाफ पांच मैचों की द्विपक्षीय श्रृंखला में नहीं खेल पाने वाली रानी के अलावा गोलकीपर सविता और रक्षापंक्ति की खिलाड़ी दीप ग्रेस एक्का भी दो सप्ताह के शिविर में हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन


हॉकी इंडिया की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार चयन ट्रायल चार मई को होगा जिसके बाद यह सूची 33 खिलाड़ियों तक सीमित कर दी जाएगी। भारत के मुख्य कोच सोर्ड मारिन ने कहा, ‘मैं राष्ट्रीय शिविर में आने वाली नई खिलाड़ियों को देखने और उन्हें परखने के लिये उत्सुक हूं। खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने और अपनी क्षमता दिखाने की जरूरत है।’

विज्ञापन

राष्ट्रीय शिविर के लिये चुनी गई खिलाड़ी इस प्रकार हैं: 

गोलकीपर: सविता, रजनी इतिमर्पु, स्वाति, सोनल मिंज, बिचु देवी खारीबाम, चंचल, संध्या एमजी और महिमा।

रक्षापंक्ति: दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, सुशीला चानू पुखरंबम, निशा, रीना खोखर, सुनीता लाकड़ा, रश्मिता मिंज, सुमन देवी थोडम, महिमा चौधरी, सलीमा टेटे, मनप्रीत कौर, वंदना, किरण, रितु, किरणदीप कौर, गुरलीन ग्रेवाल और आर चेलुवाम्बा। 

मध्यपंक्ति: निक्की प्रधान, नेहा गोयल, लिलिमा मिंज, मोनिका, करिश्मा यादव, सोनिका, रेणुका यादव, श्यामा तिडगाम, अनुजा सिंह, नमिता टोप्पो, लिली चानू, प्रीति दुबे, रीत, चेतना, एलिन लाकड़ा, रजनी बाला और उपासना सिंह।

अग्रिम पंक्ति: रानी, नवनीत कौर, नवजोत कौर, वंदना कटारिया, लालरेमसियामी, प्रियंका वानखेड़े, अनुपा बारला, उदिता, राजविंदर कौर, ज्योति, लीलावती मल्लमादा जया, शर्मिला देवी, अमनदीप कौर, ऐश्वर्या चव्हाण लालरेमसियामी, सोनल तिवारी, मनीषा धवल, अल्का डुंगडुंग। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed