{"_id":"5c5edbf5bdec22737b7b8442","slug":"punjab-will-face-railway-team-in-senior-mens-hockey-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"गत चैम्पियन पंजाब का सामना फाइनल में रेलवे से","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
गत चैम्पियन पंजाब का सामना फाइनल में रेलवे से
Sat, 09 Feb 2019 07:26 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sat, 09 Feb 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
हॉकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत चैम्पियन पंजाब ने नौंवी सीनियर पुरूष राष्ट्रीय हाकी चैम्पियनशिप (डिविजन ए) में शनिवार को पंजाब एवं सिंध बैंक को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया जहां उसका सामना रेवले खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) से होगा।
विज्ञापन
पंजाब ने पहले सेमीफाइनल में पंजाब एवं सिंध बैंक को मात दी तो आरएसपीबी ने दूसरे सेमीफाइनल में पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड (पीएसपीबी) को शूटआउट में 5-4 से शिकस्त दी। पंजाब के लिए भारतीय टीम में खेलने वाले आकाशदीप सिंह ने आठवें और धरमवीर सिंह ने 39वें मिनट में गोल किया।
विज्ञापन
दूसरे सेमीफाइनल में रेलवे और पीएसपीबी की टीम निर्धारित समय तक 2-2 से बराबरी पर थी, जिसके बाद शूटआउट से फैसला हुआ। पीएसपीबी तीसरे-चौथे स्थान के लिये पंजाब एवं सिंध बैंक से भिड़ेगी।
विज्ञापन