{"_id":"5d6962a88ebc3e93d33e4cf8","slug":"pr-sreejesh-hopes-for-successful-belgium-tour-for-confidence-ahead-of-olympic-qualifiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलकीपर श्रीजेश ने कहा, क्वालिफायर से पहले भारत को मिलेगा बेल्जियम दौरे का लाभ ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
गोलकीपर श्रीजेश ने कहा, क्वालिफायर से पहले भारत को मिलेगा बेल्जियम दौरे का लाभ
Sat, 31 Aug 2019 04:54 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 31 Aug 2019 04:54 AM IST
विज्ञापन
पीआर श्रीजेश
- फोटो : social media
अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश का मानना है कि ओलंपिक क्वालिफायर से पहले दुनिया की दूसरे नंबर की टीम बेल्जियम के खिलाफ खेलने से भारतीय हॉकी टीम का मनोबल बढ़ेगा। भारतीय टीम ने हाल ही में टोक्यो में ओलंपिक टेस्ट इवेंट में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन
दुनिया की पांचवें नंबर की भारतीय टीम सितंबर में बेल्जियम का दौरा करेगी जबकि ओलंपिक क्वालिफायर नवंबर में खेले जाने हैं। श्रीजेश ने कहा कि, ‘बेल्जियम दौरा काफी अहम है। वह दुनिया की दूसरे नंबर की टीम है और अगर हम उनके खिलाफ अच्छा खेल सके तो हमारा आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा। उम्मीद है कि हम उन्हें उनकी धरती पर हरा सकेंगे।’
विज्ञापन