फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Balbir Singh Senior Hockey Legend Death: PM Narendra Modi along with sports fraternity pays tribute to hockey legend Balbir Singh Senior

Balbir Singh: खेल जगत ने नम आंखों से दी विदाई, पीएम मोदी और कोहली ने भी जताया शोक

Mon, 25 May 2020 03:09 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 25 May 2020 03:09 PM IST
सार

  • बलबीर सिंह सीनियर ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 1947 में भारत के श्रीलंका दौरे पर किया
  • ओलंपिक में अपने पहले ही मुकाबले में बलबीर ने अर्जेंटीना के खिलाफ छह गोल दागे
  • फाइनल में भी इंग्लैंड के खिलाफ गोलकर उन्होंने आजाद भारत को पहला ओलंपिक गोल्ड जीता
  • भारत ने हेलसिंकी ओलंपिक में कुल 13 गोल किए थे, जिनमें से नौ अकेले बलबीर ने मारे थे
  • फाइनल में नीदरलैंड्स के खिलाफ उनका पांच गोल, अभी तक ओलंपिक फाइनल का रिकॉर्ड है
  • 1957 में बलबीर सिंह सीनियर पद्मश्री से सम्मानित होने वाले पहले हॉकी खिलाड़ी बने थे

विज्ञापन
Balbir Singh Senior Hockey Legend Death: PM Narendra Modi along with sports fraternity pays tribute to hockey legend Balbir Singh Senior
बलबीर सिंह सीनियर की उम्र के तीन पड़ाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय हॉकी जगत ने आज अपना एक नगीना खो दिया। मैदान पर हमेशा जीत के लिए जूनुनी बलबीर आखिरकार मौत के हार गए। बीते कई हफ्तों से बीमार चल रहे इस हॉकी के जादूगर ने सोमवार को 95 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वह शायद भारतीय हॉकी के स्वर्णिम युग के आखिरी पहरेदार थे। तीन बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे बलबीर सिंह सीनियर की मौत की खबर से समूचे खेल जगत में सन्नाटा पसर गया। खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन

 

भारतीय खेल जगत ने उनके निधन पर शोक जताते हुए सिंह को ऐसा दुर्लभ आदर्श बताया जिनकी उपलब्धियां कई पीढियों तक खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करती रहेंगी, उनके निधन पर हॉकी ही नहीं क्रिकेट जगह और राजनीतिज्ञों ने भी शोक जताया है। देश के मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके परिवार ने उनके परिवार के प्रति सहानुभूति जताई

विज्ञापन

 


गृहमंत्री अमित शाह ने उनके साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए खुद को भाग्यशाली बताया।
 

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह तो आखिरी वक्त में उनसे मुलाकात भी करते रहते थे।
 

ओलंपिक व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाले इकलौते भारतीय अभिनव बिंद्रा ने कहा, ‘भारत के सबसे महान ओलंपियनों में से एक बलबीर सिंह सीनियर के निधन से दुखी हूं, उनके जैसे खिलाड़ी और आदर्श दुर्लभ होते हैं। वह आने वाली पीढी के खिलाड़ियों के प्रेरणास्रोत रहेंगे।’
 



पूर्व हॉकी कप्तान वीरेन रासकिन्हा और सरदार सिंह ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। रासकिन्हा ने ट्वीट किया, ‘तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बलबीर सिंह सीनियर के निधन से दुखी हूं। वह हमेशा मुस्कुराते रहते थे और मानसिक रूप से काफी सजग थे। वह प्रेरणास्रोत थे।’
 

पूर्व हॉकी कप्तान और चार बार के ओलंपियन धनराज पिल्लै ने कहा, ‘बलबीर सर के जाने से हुए दुख को मैं शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता, उन्होंने अपनी सादगी से सभी के दिलों को छुआ। उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं।’
 

पूर्व हॉकी कोच हरेंद्र सिंह ने उन्हें हॉकी का भीष्म पितामह कहते हुए लिखा, ‘उनकी खेल भावना और उपलब्धियों ने भारतीय खेलों के इतिहास के कई सुनहरे पन्ने लिखे। भारतीय हॉकी के लिए उनके योगदान का ऋण हम कभी नहीं चुका सकते।’
 

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने कहा, ‘बलबीर सर के निधन से दुखी हूं। हॉकी में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता। वह हम सभी के प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।’
 

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने लिखा, ‘महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के निधन से दुखी हूं। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।’
 

वहीं पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा, ‘भारतीय हॉकी के युगपुरूष बलबीर सिंह सीनियर का निधन। उनकी उपलब्धियां आपको हैरान कर देती हैं। तीन ओलंपिक स्वर्ण और ओलंपिक फाइनल में पांच गोल। विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के मैनेजर। भारत के महानतम खिलाड़ियों में से एक। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed