{"_id":"5c097731bdec2241417d2287","slug":"pakistan-skipper-rizwan-out-with-injury-deputy-butt-banned-for-one-game","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी विश्व कप 2018: पाक को दोहरा झटका, कप्तान रिजवान चोटिल, बट पर एक मैच का बैन","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
हॉकी विश्व कप 2018: पाक को दोहरा झटका, कप्तान रिजवान चोटिल, बट पर एक मैच का बैन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान हॉकी टीम के विश्व कप अभियान को गुरूवार को दोहरा झटका लगा जब उसके कप्तान मोहम्मद रिजवान चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए जबकि उप कप्तान अहमद बट पर गलत तरीके से टैकल करने के लिये एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया।
विज्ञापन
बट का निलंबन हालांकि पाकिस्तानी टीम प्रबंधन का नागवार गुजरा। उसके मैनेजर हसन सरदार ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के फैसले को पक्षपातपूर्ण करार दिया।
विज्ञापन
मलयेशिया ने बुधवार को 1-1 से ड्रॉ छूटे मैच में गलत तरीके से टैकल करने के लिए एफआईएच के पास शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद बट पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया।
विज्ञापन
सरदार ने वीडियो संदेश में कहा, 'रिजवान सीनियर की उंगली में फ्रैक्चर हो गया है और वह टूर्नामेंट में आगे नहीं खेल पाएंगे।'
उन्होंने कहा, 'जहां तक अहमद बट का सवाल है तो हमें कल नहीं बताया गया कि मलयेशिया ने अपील की है। उन्होंने (एफआईएच) हमें बात में सूचित किया। हमें आज सुनवाई के लिए बुलाया गया। जिस घटना के लिए उस पर प्रतिबंध लगाया गया अगर हम वीडियो देखें तो उसमें कुछ भी गलत नजर नहीं आता है।'