फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Pakistan's defeat will tribute to soldiers says PR Shreejesh

भारतीय कप्तान श्रीजेश ने कहा, पाक को मात देकर सैनिकों को देंगे श्रद्धांजलि

Wed, 28 Sep 2016 10:13 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Sep 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
 Pakistan's defeat will tribute to soldiers says PR Shreejesh
पीआर श्रीजेश - फोटो : getty
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान पी. आर. श्रीजेश ने जवानों के बलिदान को सबसे बड़ा त्याग बताते हुए कहा है कि मलेशिया में होने वाली एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी में उनकी टीम पाकिस्तान को हराने के लिए पूरी जान लगा देगी। उड़ी आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच के संबंध बेहद तल्ख हो गए हैं। देश में इस बात का दबाव बन रहा है कि पाकिस्तान के साथ सभी तरह के रिश्तें खत्म कर दिए जाएं। ऐसे में दोनों देशों के बीच किसी भी तह के द्विपक्षीय मुकाबले की संभावना फिलहाल खत्म हो गई है। 
विज्ञापन


भारत के कप्तान श्रीजेश ने कहा कि भारत और पाकिस्तान मैच में काफी रोमांचक होते हैं। हम अपनी तरफ से 100 पर्सेंट देंगे। हम हारकर अपने सैनिकों को निराश नहीं करना चाहते, विशेषकर तब जबकि वे सीमा पर गोलीबारी में अपनी जान गंवाते हैं। अगले महीने मलेशिया में होने वाले एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में 23 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान से भिडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed