{"_id":"5bf9e459bdec2241bf44958f","slug":"pak-team-is-excited-about-playing-on-lucky-kalinga-stadium","type":"story","status":"publish","title_hn":"'लकी' कलिंगा स्टेडियम पर खेलने को लेकर उत्साहित है पाक टीम, 'मेजबान भारत पर दबाव'","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
'लकी' कलिंगा स्टेडियम पर खेलने को लेकर उत्साहित है पाक टीम, 'मेजबान भारत पर दबाव'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Nov 2018 05:22 AM IST
विज्ञापन
pakistan hockey team
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान हाकी टीम के खिलाड़ियों ने शनिवार को यहां पहुंचने पर कलिंगा स्टेडियम को अपना 'लकी' मैदान बताया जहां 28 नवंबर से विश्व कप शुरू हो रहा है। दिन में वाघा सीमा पर टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
कप्तान मोहम्मद रिजवान सीनियर ने बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर कहा, 'हम यहां पहले भी आ चुके हैं और यह हमारे लिये लकी मैदान है। हम यहां वापिस आकर बहुत खुश हैं।'
विज्ञापन
पूल आफ डैथ के बारे में टीम के मैनेजर और महान सेंटर फारवर्ड हसन सरदार ने कहा'जर्मनी, नीदरलैंड और मलेशिया हमारे पूल में है लिहाजा यह कठिन पूल है और हर मैच मायने रखता है।'
विज्ञापन