{"_id":"5df8b4c28ebc3e87c300b465","slug":"olympics-2020-india-men-to-face-new-zealand-women-to-play-netherlands-in-opening-games-of-hockey","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय पुरुष टीम न्यूजीलैंड से तो महिला टीम नीदरलैंड से खेलेगी ओलंपिक का पहला मैच","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारतीय पुरुष टीम न्यूजीलैंड से तो महिला टीम नीदरलैंड से खेलेगी ओलंपिक का पहला मैच
Wed, 18 Dec 2019 07:45 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 18 Dec 2019 07:45 AM IST
विज्ञापन
Indian Hockey Team
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय पुरुष हॉकी टीम 2020 टोक्यो ओलंपिक में 25 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जबकि महिला टीम के सामने इसी दिन पहले मुकाबले में नीदरलैंड की चुनौती होगी। एफआईएच ने मंगलवार को कार्यक्रम जारी की जिसके मुताबिक भारत की दोनों टीमें टूर्नामेंट के पहले दिन अपने अभियान को शुरु करेगी।
विज्ञापन
आठ बार की चैंपियन पुरुष टीम न्यूजीलैंड के बाद विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया से 26 जुलाई को भिड़ेगी। इसके बाद ग्रुप ए में शामिल भारतीय टीम का सामना स्पेन (28 जुलाई), गत चैंपियन अर्जेंटीना (30 जुलाई) और मेजबान जापान (31 जुलाई) को होगा। ग्रुप ए में शामिल भारतीय महिला टीम 27 जुलाई को जर्मनी, 29 जुलाई को ग्रेट ब्रिटेन, 31 जुलाई को आयरलैंड और एक अगस्त को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है।
विज्ञापन
एफआईएच के बयान के मुताबिक महिलाओं के स्वर्ण पदक का मैच छह अगस्त जबकि पुरुषों का मुकाबला सात अगस्त को खेला जाएगा। विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज भारतीय पुरुष टीम ने भुवनेश्वर में खेले गए क्वालीफायर्स में रूस को 11-3 से हराकर ओलंपिक का टिकट हासिल किया। भारतीय महिला टीम रैंकिंग में नौवें स्थान पर काबिज है जिसने क्वालीफायर्स में अमेरिका को 6-5 से हराकर टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल किया था।
विज्ञापन