{"_id":"5bf35f5bbdec2269704585ca","slug":"odisha-cm-bought-first-ticket-of-hockey-world-cup-inauguration-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा के सीएम ने खरीदा हॉकी विश्व कप के उद्घाटन समारोह का पहला टिकट ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
ओडिशा के सीएम ने खरीदा हॉकी विश्व कप के उद्घाटन समारोह का पहला टिकट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Nov 2018 06:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पुरुष हॉकी विश्व कप के 27 नवंबर को होने वाले उद्घाटन समारोह का पहला टिकट खरीदा और इसके लिए उन्होंने 500 रुपये का भुगतान किया। हॉकी इंडिया की सीईओ इलेना नोर्मन ने उद्घाटन समारोह का टिकट पटनायक को सौंपा जो भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन
दूसरा समारोह 28 नवंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में होगा। इन दोनों समारोह के टिकटों की आनलाइन बिक्री मंगलवार से शुरू होगी। सूत्रों ने बताया कि आस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान दोनों जगहों पर परफॉर्म करेंगे, जबकि सुपरस्टार शाहरुख खान भी मौजूद होंगे। भुवनेश्वर में उद्घाटन समारोह के करीब 10500 टिकट, जबकि 28 नवंबर के कार्यक्रम के 30000 टिकट बिकेंगे।
विज्ञापन