{"_id":"5bd8734bbdec225e696581ec","slug":"nehru-junior-hockey-tournament-ram-niwas-school-enters-in-super-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू जूनियर हॉकी : सुपरलीग में पहुंचे राम निवास स्कूल, फैजाबाद और सीआरजेड सोनीपत","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
नेहरू जूनियर हॉकी : सुपरलीग में पहुंचे राम निवास स्कूल, फैजाबाद और सीआरजेड सोनीपत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Oct 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
हॉकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी पटेल और रॉबिन राजभर के एक एक गोल से राम निवास सिंह इंटर कॉलेज , फैजाबाद (उ. प्र.) ने गवर्नमेंट ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, घुम्मनहेड़ा (दिल्ली) को ग्रुप बी में मंगलवार को 2-1 से हरा कर 47 वें नेहरू जूनियर हॉकी टूर्नामेंट में सुपरलीग के लिए क्वॉलिफाई कर लिया। शिवाजी स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली स्कूल के लिए एकमात्र गोल पंकज ने दागा।
विज्ञापन
तनुज सरोहा, रमेश, साहिल और पंकज के एक एक गोल से सीआरजेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोनीपत ने एसबीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल, दिल्ली को ग्रुप सी के मैच में 4-0 से हराकर सुपर लीग में जगह बना ली।
विज्ञापन
परविंदर सिंह के पांच और गगनदीप सिंह के दो तथा गुरसेवक सिंह मनप्रीत सिंह और दिलप्रीत सिंह के एक-एक गोल की बदौलत खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल,अमृतसर ने बेतकुची हाई स्कूल ,असम को ग्रुप डी में 10-0से हराकर सुपरलीग में जगह बना ली।
विज्ञापन
इसी ग्रुप में सूरज गुप्ता, मितेश सिंह, राज थपलियाल और रोहित सिंह चौहान के एक एक गोल से महाराणा प्रताप स्पोटर्स कॉलेज, देहरादून ने वन थाउजंड हॉकी लेग्स को 4-3 से हरा दिया। पराजित टीम के लिए श्लोक तिवारी, अभिनंदन कुमार और संजय सोनी ने एक एक गोल किया।
पंजाब इंस्टिटयूट ऑफ स्पोटर्स , मोहाली ने रामकृष्ण मिशन लेडी इंदिरा हाई स्कूल, जमशेदपुर से पूल ए का मैच दो-दो से ड्रॉ खेल कर सुपर लीग में जगह बना ली। पंजाब के लिए भरत ठाकुर और रॉबिन सिंह ने एक एक गोल किया। जमशेदपुर केलिए दीपक सोरेंग और साइमन बोदरा ने एक एक गोल दागा।